{"_id":"5d701eca8ebc3e015f565a4d","slug":"net-connectivity-interrupted-consumer-upset-meerut-news-mrt4416499101","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेट कनेक्टिविटी रही बाधित, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेट कनेक्टिविटी रही बाधित, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सरकारी कार्यालयों में बुधवार को नेट कनेक्टिविटी स्लो रही तो कई विभागोें में दोपहर 12 बजे बाद बाधित हो गई। ऐसे में उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, बीएसएनएल अधिकारियों से भी नेट कनेक्टिविटी के संबंध में शिकायत की गई।
पासपोर्ट ऑफिस, बेसिक शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल, बैंक शाखाओं और एटीएम में नेट कनेक्टिविटी के कारण ग्राहक सेवाएं प्रभावित रहीं। मेरठ पासपोर्ट ऑफिस में तैनात जेपीए (जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट) रवि किशन ने बताया कि तीन दिन से नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं है। बीएसएनएल कार्यालय में इस संबंध में शिकायत कर चुके, लेकिन समाधान नहीं हुआ। घंटाघर स्थित डाकघर में भी दोपहर बाद कनेक्टिविटी की समस्या रही। उप डाक अधिकारी रतन सिंह ने बताया कि इस हफ्ते कई बार कनेक्टिविटी फेलियर हुआ है। उधर, मंगलवार को जिला अस्पताल में लोगों ने बताया कि नेट कनेक्टिविटी स्लो होने के कारण पांच मिनट के काम मेें आधे घंटे से ज्यादा लगा। उधर, दिल्ली रोड और गढ़ रोड स्थित बैंकों में भी कनेक्टिविटी स्लो होने के कारण दैनिक कार्य प्रभावित रहा। मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि ईव्ज और गढ़ रोड स्थित एटीएम बाधित रहे। दिल्ली चुंगी स्थित एटीएम पर कैश निकलाने पहुंचे देवेंद्र कुमार और मोहित चौहान ने बताया कि एटीएम बंद था।
तीन माह से प्रभावित हैं सेवाएं
शहर में नेट कनेक्टिविटी की समस्या तीन माह से ज्यादा बढ़ गई है। सरकारी विभागों में नेट कनेक्टिविटी के कारण पब्लिक सर्विस के कार्य प्रभावित रहतेे हैं। बीएसएनएल सहित विभागों में अन्य प्राइवेट कंपनियों के कनेक्शन लगे हुए है। हालांकि त्योहारों के समय कनेक्टिविटी की समस्या सर्वाधिक रहती है।
विज्ञापन
प्राइवेट कंपनियों में नहीं होती सुनवाई
प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी के कार्यालयों में शिकायत के बाद भी उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं होता। उपभोक्ता दुष्यंत कुमार, देवेंद्र कुमार, मोहित और नितिन आदि ने बताया कि प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों में टैरिफ के अनुसार कनेक्टिविटी नहीं दी जाती।
----------
शिकायत मिलने पर तुरंत कार्यवाही की जाती है। समस्याओं का हर स्तर पर समाधान होता है। पासपोर्ट ऑफिस द्वारा शिकायत नहीं मिली है। संबंधित अधिकारियों को आदेशित कर समाधान किया जाएगा। -जीके द्विवेदी, महाप्रबंधक दूरसंचार।