नशेड़ी भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर ताई को उतारा मौत के घाट, भाई-बहन और मां को किया घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार गांव तालमपुर निवासी मोहित उर्फ काले नशे का आदी है। नशे की हालत में वह आए दिन झगड़े करता रहता है। रविवार रात मोहित ने नशा करके अपने मां व भाई से मारपीट की। दोनों को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद मोहित कुछ दूर अपनी ताई के घर पहुंच गया।
ताई कलावती के घर में दरवाजा नहीं है। कलावती कमरे में सो रही थी। मोहित ने कलावती के सिर पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ हमला किया। शोर सुनकर कलावती को बचाने आई उसकी बेटी नीता पर भी पाइप से हमला बोल दिया। फरार हो गया। इसके बाद मोहित गांव के बाहर पहुंचा।
वहां उसने स्वामी चमन पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन कुत्तों के भौंकने पर लोग जाग गए और उन्होंने मोहित को पकड़ लिया। घायल कलावती ने मेरठ ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गांव वालों ने मोहित के भाई व उसकी मां को कमरे से बाहर निकाला।
एसपी संजीव त्यागी गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसपी के मुताबिक आरोपी मोहित नशे का आदी और मानसिक रोगी लगता है। कलावती के देवर दयाराम की ओर से मोहित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मोहित को दबोच लिया है। मोहित अविवाहित है। गांव वालों का कहना है कि मोहित नशे की हालत में आए दिन गांव वालों से झगड़ा करता रहता है।