फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nepal young man missing at Saharanpur but police could not find the address

नेपाल के युवक का पता नहीं लगा सकी यूपी पुलिस, सत्संग में शामिल होने आया था सहारनपुर

Wed, 05 Jun 2019 11:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 05 Jun 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
Nepal young man missing at Saharanpur but police could not find the address
यूपी पुलिस

नेपाल से अपने साथियों सहित सरसावा के पिलखनी में राधा स्वामी सत्संग में शामिल होने आए युवक का तीन महीने बाद भी पता नहीं चल सका है। परिवार के लोग चिंतित हैं। मामले में सरसावा थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस युवक को तलाश नहीं कर पाई है। मामला यूपी के सहारनपुर शहर का है।

विज्ञापन


राधा स्वामी सत्संग ब्यास पिलखनी से जुड़े विपिन बजाज ने बताया कि गत मार्च माह में पांच से सात मार्च तक पिलखनी स्थित केंद्र पर सत्संग का आयोजन हुआ था, जिसमें दूर दराज से अनुयायी पहुंचे थे। उनमें नेपाल के धनकड़ी क्षेत्र में रहने वाले देवदत्त राणा भी अन्य साथियों सहित आए थे। सात मार्च को सत्संग संपन्न होने के बाद देवदत्त राणा के साथी तो अपने घर लौट गए, लेकिन देवदत्त राणा नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन


इसके बाद कई दिन तलाश करने पर भी जब कुछ पता नहीं चला, तो 18 मार्च को सरसावा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। विपिन बजाज ने बताया कि देवदत्त राणा के परिवार के लोग परेशान हैं। सत्संग से जुड़े अनुयायियों ने भी सहारनपुर के अलावा हरिद्वार आदि स्थानों पर तलाश की, लेकिन देवदत्त राणा का कोई पता नहीं चल सका है। परिवार के लोगों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए देवदत्त राणा को तलाश कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed