{"_id":"6238f5cbbb2efe1a51438818","slug":"neighboring-youth-molested-11th-student-assaulted-uncle-for-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : पड़ोसी युवक ने 11वीं की छात्रा से की छेड़छाड़, विरोध करने पर चाचा से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : पड़ोसी युवक ने 11वीं की छात्रा से की छेड़छाड़, विरोध करने पर चाचा से मारपीट
Tue, 22 Mar 2022 03:31 AM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज़ एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज़ एजेंसी, मेरठ
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 22 Mar 2022 03:31 AM IST
सार
थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के गणेशपुरी की रहने वाली कक्षा 11वीं की छात्रा सोमवार रात में अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने छात्रा पर अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में कक्षा 11वीं की छात्रा से पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के चाचा ने आरोपी युवक का विरोध किया तो उसने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के गणेशपुरी की रहने वाली कक्षा 11वीं की छात्रा सोमवार रात में अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने छात्रा पर अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने घटना की जानकारी अपने चाचा को दी।
विज्ञापन
जिसके बाद छात्रा के चाचा ने आरोपी युवक का विरोध किया तो उसने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन