फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Neighbor had done recce and theft in a locked house along with two friends.

Meerut News: पड़ोसी ने रेकी कर दो साथियाें संग की थी बंद मकान में चोरी

Fri, 19 Jul 2024 06:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Neighbor had done recce and theft in a locked house along with two friends.
मोदीपुरम। पल्लवपुरम निवासी सत्यप्रकाश के बंद मकान में हुई चार लाख से अधिक की चोरी को पड़ोसी भूरा उर्फ साजन ने दो साथियों संग अंजाम दिया था। भूरा लगातार रेकी कर रहा था। बुधवार देर रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीनों आरोपियों को लावड़ रोड उल्देपुर चौराहे के पास पकड़ लिया। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर सामान बरामद किया।
विज्ञापन

पल्लवपुरम थाना पुलिस ने बताया कि बीती 12 जुलाई को सत्यप्रकाश अपने परिवार के साथ कंकरखेड़ा में रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान उनके मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ली थी। वापस लौटने पर परिजन को सामान इधर उधर पड़ा मिला। 13 जुलाई को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

बुधवार देर रात मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने लावड़ रोड स्थित उल्देपुर चौराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन चोर पुलिस को आते दिखे। पुलिस ने तीनों को रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार तेजी से भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में तीनों ने अपना नाम डबल स्टोरी पल्लवपुरम फेज वन निवासी भूरा उर्फ साजन, थाना कंकरखेड़ा के गांव डाबका स्थित डूडा कॉलोनी निवासी अंशु व थाना जानी के बाफर गांव निवासी राजा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों ने सत्यप्रकाश के मकान में चोरी की घटना की बात कबूल की। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर चार चांदी के सिक्के, एक जोड़ी चांदी की हथफूल, दो जोड़ी पायल, एक चांदी का हाथ बेद, एक सोने का टोपान, एक चांदी का हार, एक चांदी का मंदिर का टोप, नौ सोने की चूड़ियां, चार छोटे सोने के कड़े, एक जोड़ी सोने के कुंडल, 19 सौ रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed