फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Neelkanth Cricket Academy defeated GCA.

Meerut News: नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी ने जीसीए को हराया

Sat, 18 Apr 2026 05:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Neelkanth Cricket Academy defeated GCA.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मवाना रोड स्थित जेपी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे प्रथम रघुबीर सिंह भाटी अंडर- 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी और जीसीए की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी में जीसीए को चार विकेट से हराकर जीत प्राप्त की।

30 ओवर के मैच में जीसीए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 30 ओवर के निर्धारित मैच में 160 रन का लक्ष्य रखा। इसमें नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी की ओर से दैविक धनकर ने 3 तथा वीर राज मालिक ने 2, भव्या ने-2 विकेट लिए। जीसीए की ओर से सर्वाधिक रन शुभान ने बनाए। उन्होंने शानदार 69 रन की पारी खेली। विवान ने भी उनका साथ देते हुए 37 रन का योगदान टीम के लिए दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने मात्र 25 ओवर में 160 रन का लक्ष्य 6 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी की तरफ से सर्वाधिक रन कान्हा शर्मा ने बनाए। उन्होंने 33 तथा अमोघ सिरोही ने 27 और सैम भारद्वाज ने 22 रन का योगदान दिया। जीसीए क्रिकेट एकेडमी की ओर से विवान और भाविश ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच दैविक धनकर को दिया गया। इस मौके पर जेपी क्रिकेट एकेडमी के कोच सनी भाटी, राजीव कुमार, अजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed