{"_id":"601b01ec8ebc3e4c8370380d","slug":"near-kithore-police-station-three-lakhs-were-looted-from-retired-army-kithor-news-mrt523625656","type":"story","status":"publish","title_hn":"किठौर थाने के पास दिनदहाडे़ सेवानिवृत्त फौजी से तीन लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किठौर थाने के पास दिनदहाडे़ सेवानिवृत्त फौजी से तीन लाख लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किठौर थाने के पास दिनदहाडे़ सेवानिवृत्त फौजी से तीन लाख लूटे
किठौर। थाने के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर सेवानिवृत्त फौजी से बाइक सवार बदमाशों ने तीन लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित के शोर मचाने पर लोग दौड़े, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नंगली किठौर निवासी महकार सिंह ने तहरीर देते हुए बताया की किठौर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में उसका खाता है। बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह खाते से तीन लाख रुपये निकालने पहुुंचा। महकार सिंह ने बताया कि जब वह रुपये लेकर बाहर आया तो बाइक सवार दो बदमाश उसके पास पहुंचे और उस पर तमंचा तान दिया। आरोपियों ने जान से मराने की धमकी देते हुए रुपयों से भरा थैला छीन लिया और गढ़मुक्तेश्वर की तरफ फरार हो गए। उसके शोर मचाने पर लोग जमा हो गए। उन्होंने आरोपियों को तलाश भी किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी जानकारी ली। इस मामले में थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा का कहना है की मामले की छानबीन चल रही है। जांच में पता चला है कि पीड़ित ने रुपये से भरा बैग बाइक के बैग में रखा था। पीड़ित चेकबुक बैंक में भूल गया था। वह रुपये को बाइक में छोड़कर चेकबुक लेने चला गया। जब वह वापस आया तो बैग गायब था।