फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ncc cadet traning

एडीजी एनसीसी ने ग्रुप मुख्यालय का निरीक्षण किया, बोले- सेना भर्ती में एनसीसी का विशेष योगदान

Sat, 06 Jul 2019 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 06 Jul 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
ncc cadet traning
ncc cadet traning
शुक्रवार को एडीजी एनसीसी निदेशालय उप्र मेजर जनरल अरुण साप्रा ने कैंट स्थित एनसीसी के ग्रुप मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रुप मुख्यालय एवं उसके अंतर्गत आने वाली बटालियनों द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। एडीजी ने एनसीसी कैडेट्स से दिनचर्या, अभ्यास और सेना से संबंधित सवालों पूछे।
विज्ञापन


मेजर जनरल अरुण साप्रा ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित आपदा प्रबंधन अभ्यास, नशीली दवाओं का दुरुपयोग, पर्यावरण सुरक्षा एवं यातायात सुरक्षा को लेकर एनसीसी कैडेट्स की भागीदारी के बारे में जानकारी ली। कहा सेना में भर्ती को लेकर एनसीसी का विशेष योगदान रहा है। युवाओं को देश सेवा के लिये तैयार करने में एनसीसी एक अच्छा ट्रैक बन चुका है।
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने एडीजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिसके बाद एडीजी ने कैडेट्स को प्रमाण पत्र दिए साथ ही आउटडोरस गतिविधियों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कृत किया। एडीजी ने कंकरखेड़ा से टैंक चौराहा पर स्थानांतरित 70 यूपी वाहिनी एनसीसी का दौरा भी किया।

एडीजी व डीएफओ अदिति शर्मा के साथ बिग्रेडियर मुकुल भंडारी, ग्रुप कमांडर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय मेरठ कर्नल अब्दुल हमीद खान ने पौधरोपण किया। 1 से 7 जुलाई तक आयोजित वन महोत्सव के तहत वाहिनी ने एनसीसी कैडेट्स को विभिन्न विद्यालयों में एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य का दिया है।

शनिवार को एडीजी अरुण कुमार साप्रा गंगानगर स्थित आईआईएमटी में आयोजित प्राथमिक थल सेना कैंप का निरीक्षण करेंगे। उप्र निदेशालय के अंतर्गत आने वाले 11 समूह मुख्यालयों के लगभग तीन सौ कैडेट्स का राष्ट्रीय स्तर थल सेना कैंप में चयन होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed