फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Navratri auspicious festival Maa durga will make you prosperous

इस बार नवरात्र में बन रहा है शुभ संयोग, खूब होगी धनवर्षा, ये है कलश स्थापना का सही समय

Mon, 08 Oct 2018 01:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 08 Oct 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
Navratri auspicious festival Maa durga  will make you prosperous
नवरात्र - फोटो : SELF

श्राद्ध के समापन के बाद शुभ कार्यों शुरू हो जाएंगे। आज पितृ विसर्जन अमावस्या मनाई जाएगी। जिसके बाद नवरात्र शुरू हो जाएंगे। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार नवरात्र बहुत ही शुभ हैं। श्रद्घालुओं के लिए कल्याणकारी साबित होंगे। वहीं उनके अनुसार पितृ की विदाई के दिन खूब दान करना चाहिए। आगे जानिए आपके लिए कैसे लाभकारी रहेंगे इस बार नवरात्र:-

विज्ञापन


निर्धन को भोजन कराने से मिलेगी विशेष शांति 
ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि अश्विन मास कृष्ण पक्ष  को पितृ विसर्जन अमावस्या कह जाता है। इस दिन धरती पर आए पितृ को याद करके उनकी विदाई की जाती है। अगर पूरे पितृ पक्ष में निर्धन को भोजन कराने से पितृ को एक विशेष शांति मिलती है। सुबह के समय स्नान कर सात्विक होना चाहिए।  पितृ की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। शाम के समय यमुना के किनारे दीपक जलाए, इससे मन को शांति मिलेगी। 
विज्ञापन


नौका पर सवार होकर आ रही मां दुर्गा, सब रहेगा शुभ 
ज्योतिषाचार्य पंडित राज कुमार शास्त्री ने बताया कि दस अक्तूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। कलश स्थापना का शुभ समय 6:18 से 7:26 तक शुभ है। इस बीच कलश स्थापना नहीं हुई तो 11:40 से 12:015 तक शुभ समय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार नवरात्र अत्यंत शुभ कारक होंगे, क्योंकि भगवती दुर्गा इस बार स्वर्ण जनित नौका पर सवार होकर आ रही है। नौका पर माता का आगमन शुभ माना जाता है। इस बार भी खूब वर्षा होगी। यह वर्ष किसानों के लिए लाभकारी रहेगा। माता की विदाई हाथी पर होने से अद्भुत संयोग रहने का योग हैं।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed