{"_id":"5cbb869fbdec22145a0ec1e0","slug":"nauchandi-rajarani-after-which-sangam-also-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौचंदी, राज्यरानी के बाद अब संगम भी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौचंदी, राज्यरानी के बाद अब संगम भी रद्द
Sun, 21 Apr 2019 03:22 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Sun, 21 Apr 2019 03:22 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज और लखनऊ के लिए अगर आप ट्रेन से जाने का प्लान बना रहें हैं तो रद्द कर दीजिए। रेलवे ने यात्रियों को परेशानियों में डाल दिया है। पहले से ही रद्द चल रही नौचंदी और राज्यरानी के बाद अब संगम एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है। जिससे रविवार को प्रयागराज जाने के लिए मेरठ से कोई ट्रेन आपको नहीं मिलेगी।
शनिवार देर रात कानपुर स्टेशन के पास पूर्वा एक्सप्र्रेस के डिब्बे पटरी से उतर जाने के बाद ट्रैक बाधित हो गया। जिससे रेलवे को मेरठ से वाया कानपुर, प्रयागराज जाने वाली संगम एक्सप्रेस को रद्द करने का फैसला लिया है। संगम 21 अप्रैल को सुबह प्रयागराज से मेरठ नहीं आएगी और न ही शाम को प्रयागराज रवाना होगी। यह जानकारी मुख्यालय ने सिटी स्टेशन को दी है।
22 तक नौचंदी, 30 अप्रैल तक राज्यरानी रद्द
बता दें लखनऊ सेक्शन के ट्रैक पर कार्य होने के चलते 16 से 22 अप्रैल तक मेरठ से वाया लखनऊ, प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस को रद्द किया हुआ है। 25 दिसंबर से मेरठ से सीधे लखनऊ जाने वाली राज्यरानी भी रद्द चल रही है। इन दोनों ट्रेनों के रद्द होने से पहले ही यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
कैसे पहुंचेंगे हाईकोर्ट, बस भी नहीं
मेरठ से लखनऊ जाने के लिए बसों का सहारा है। लेकिन प्रयागराज के लिए कोई बस भी नहीं है। संगम से काफी संख्या में यात्री हाईकोर्ट जाते थे। अब परेशानी होगी।
एक साल में 106 बार राज्यरानी और 14 बार नौचंदी ट्रैक से गायब
ट्रेनों की लेटलतीफी और रद्द ने पूरे साल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ाईं। इससे रेलवे को भी नुकसान उठाना पड़ा। जिससे यात्रियों का विश्वास भी मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेनों से उठने लगा। समय पर लखनऊ न पहुंचना और रद्द रहना इन ट्रेनों का रोजाना का काम हो गया है। इस वजह से यात्री भी हापुड़ और गाजियाबाद पहुंचकर लखनऊ जाने वाली ट्रेनों में अपना आरक्षण करा रहे हैं। रेलवे कभी कोहरे का बहाना बनाता था तो कभी ट्रैक पर चल रहे कार्य होने का बहाना। हालत यह हो गई है कि दिसंबर-2018 से मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली राज्यरानी रद्द चल रही है। यह सबसे ज्यादा एक साल में 106 बार रद्द रही। जिसमें 14 बार नौचंदी एक्सप्रेस भी रद्द रही।
इसके अलावा नौचंदी, संगम और राज्यरानी एक्सप्रेस की लेटलतीफी ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह तीनों ट्रेनें लगभग 10 घंटे से भी अधिक की देरी से सिटी स्टेशन पहुंची। जिससे यात्रियों का हाल बेहाल रहा। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मेरठ से समय से ट्रेनों के चले जाने के बाद प्रयागराज से मेरठ लौटने पर यह घंटों की देरी से सिटी स्टेशन पहुंचती थीं।
संगम लेटलतीफ नहीं रद्द नहीं
मेरठ से चलकर वाया कानपुर, प्रयागराज को जाने वाली संगम एक्सप्रेस इस वित्तीय वर्ष के दौरान कभी रद्द नहीं हुई। हालांकि, इसकी लेटलतीफी ने यात्रियों को काफी परेशान किया। यह ट्रेन औसत पांच से आठ घंटे लेट रहीं। लेकिन साल में एक से दो बार ऐसे भी मौके आए जब यह ट्रेन अपने तय समय सिटी स्टेशन पर पांच मिनट पहले पहुंची।
एक साल में राज्यरानी रद्द की तिथियां
अप्रैल 2018 - 27
जून 2018 - छह और 26
अगस्त 2018 - 10
सितंबर 2018- 18
नवंबर 2018- 22
दिसंबर 2018 - 16,17,22,23,25,26,27,28,29,30,31
जनवरी 2019 - पूरे महीने रद्द
फरवरी 2019- पूरे महीने रद्द
मार्च 2019 - पूरे महीने रद्द
एक साल में नौचंदी रद्द की तिथियां
मई 2018 - 25
दिसंबर 2018- 14,15,23
मार्च 2019- 25, 26, 27
अप्रैल 2019 - 16 से 22 तक