फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nauchandi lasted after ten months, passengers' faces blossomed

दस माह बाद चली नौचंदी, यात्रियों के चेहरे खिले

Tue, 15 Dec 2020 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Nauchandi lasted after ten months, passengers' faces blossomed
मेरठ। दस माह से बंद चल रही नौचंदी एक्सप्रेस का संचालन सोमवार से शुरू हो गया। सहारनपुर से वाया मेरठ और लखनऊ प्रयागराज जाने वाली ट्रेन के चलने से यात्रियों के चेहरे खिल गए। पहले दिन ही सहारनपुर और मेरठ से करीब 600 यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन

कोरोना के चलते मार्च में लगे लॉकडाउन में नौचंदी एक्सप्रेस का संचालन भी बंद हो गया था। मेरठ से सीधे प्रदेश की राजधानी को जाने वाली इस ट्रेन के नहीं चलने से लोग परेशान थे। सोमवार को सिटी स्टेेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शाम सात बजे जैसे ही ट्रेन आकर खड़ी हुई यात्रियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सवा सात बजे सहारनपुर से आने वाली नौचंदी लिंक भी आकर मुख्य ट्रेन से जुड़ गई। शाम पौने आठ बजे ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि सहारनपुर में ट्रैक दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। इसके चलते 23 दिसंबर तक यह ट्रेन मेरठ से ही संचालित होगी। उन्होंने बताया कि मेरठ से करीब 400 और सहारनपुर से करीब 200 यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया था। हालांकि ट्रेन की क्षमता करीब 950 यात्रियों की है।
विज्ञापन

दो ट्रेन चलने से मिली राहत, राज्यरानी का इंतजार
अभी तक मेरठ से लंबी दूरी वाले लोग बसों में ही सफर कर रहे थे। सर्दी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नौचंदी के चलने से काफी राहत मिलेगी। संगम एक्सप्रेस पहले ही शुरू हो चुकी है। अब यात्रियों को मेरठ से चलने वाली तीसरे ट्रेन राज्यरानी का इंतजार है। यह दोपहर के समय लखनऊ के लिए चलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत मिली है
काम के सिलसिले में लखनऊ जाना पड़ता है, लेकिन नौचंदी एक्सप्रेस के बंद होने से टैक्सी से महंगा सफर करना पड़ रहा था। ट्रेन के चलने से बहुत राहत मिली है। - एस सिद्दीकी, मेरठ
तुरंत लिया आरक्षित टिकट
नौचंदी एक्सप्रेस के चलने का पता लगा तो तुरंत आरक्षित टिकट ले लिया था। हालांकि दो दिन तक रिजर्वेशन नहीं खुले थे। ट्रेन के चलने से काफी सहूलियत हो गई है। - गार्गी, मुजफ्फरनगर
काफी महंगा पड़ रहा था सफर
नौचंदी एक्सप्रेस के बंद होने से वाया पंजाब होते हुए लखनऊ जाना पड़ रहा था। यह काफी लंबा और महंगा पड़ रहा था, लेकिन अब नौचंदी चलने से परेशानी नहीं होगी। - हरीओम, सहारनपुर
समय और पैसा बचेगा
यह ट्रेन सहारनपुर से लखनऊ जाने वालों के लिए सबसे ज्यादा मुफीद है। इसके बंद होने से रोडवेज बस से जाना पड़ रहा था। अब इसके चलने से ज्यादा किराया और समय दोनों बचेंगे। - विजेंद्र कमार, सहारनपुर
यात्रियों ने की शिकायत
लंबे समय बाद चली नौचंदी एक्सप्रेस में रेलवे की अव्यवस्था भी देखने को मिली। यात्रियों ने शौचालय में पानी नहीं होने और एसी कोच में गरम कपड़ों की सही व्यवस्था नहीं होने की शिकायत की।

छात्रों को मिली सबसे बड़ी राहत
मंगलवार को रेलवे की भर्ती परीक्षा है। छात्रों ने बताया कि रेलवे ने परीक्षा के लिए बरेली और लखनऊ सेंटर बनाए हैं। नौचंदी एक्सप्रेस चलने से उनकी समस्या हल हो गई। अगर ट्रेन नहीं चलती तो उन्हें सेंटर तक पहुंचने में मुश्किल होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed