फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nauchandi express canciled till 21 april

21 अप्रैल तक नौचंदी एक्सप्रेस रद

Sat, 07 Mar 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
nauchandi express canciled till 21 april
मेरठ। रेलवे ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ाते हुए मेरठ से वाया लखनऊ, प्रयाग घाट जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस को रद करने का फैसला किया है। ये ट्रेन सात मार्च से 21 अप्रैल तक रद रहेगी। इससे मेरठ से लखनऊ जाने के लिए सिर्फ राज्यरानी एक्सप्रेस ही एकमात्र ट्रेन बची है। नौचंदी एक्सप्रेस के रद होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी।
विज्ञापन

रेल पटरियाें की मरम्मत और लखनऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पांच पर एप्रन वाशिंग का कार्य होने चलते यह निर्णय लिया गया है। इसकी वजह से नौचंदी एक्सप्रेस समेत 24 ट्रेनों को 46 दिन के लिए रद्द किया गया है। इससे सबसे ज्यादा दिक्कतें छात्रों, सरकारी कर्मचारियों को उठानी होगी। इस ट्रेन से लखनऊ जाने वाले मंत्रियों की संख्या भी काफी होती है। शाम को मेरठ से चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस सुबह पांच बजे लखनऊ पहुंचा देती है। इसके रद होने से दिक्कतें बढ़ जाएंगी। इस ट्रेन के रद होने के बाद रोडवेज द्वारा चलाई जाने वाली बस सेवा पर यात्रियों की नजरें लगी होंगी। सोहराब गेट से लखनऊ केे लिए शाम के समय बसों का संचालन किया जाता है। शाम 6.30 बजे से आधे घंटे के अंतराल पर रात दस बजे तक सोहराब गेट से लखनऊ के लिए बसें चलाई जाती हैं। इसमें रात नौ बजे स्लीपर बस लखनऊ जाती है। इसका किराया 1183 रुपये है। वहीं, सामान्य किराया 558 और 562 रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed