{"_id":"5d075da58ebc3e5f482681cf","slug":"national-player-gets-tampered-by-a-man-in-baghpat-district-communal-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी से युवक ने की छेड़छाड़, दो समुदाय से जुड़ा मामला, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी से युवक ने की छेड़छाड़, दो समुदाय से जुड़ा मामला, तनाव
Mon, 17 Jun 2019 03:00 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 17 Jun 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक महिला निशानेबाज ने गांव के ही एक युवक पर छेड़खानी करने और विरोध करने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। खिलाड़ी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बिनौली थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव की एक निशानेबाज ने सोमवार को अपने ही गांव के एक दूसरे समुदाय के युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी। यह महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागिता कर चुकी हैं।
विज्ञापन
महिला खिलाड़ी का आरोप है कि छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने उसके पिता व भाई को जान से मारने की धमकी दे डाली। वहीं मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार खिलाड़ी की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले ही जांच पड़ताल शुरू की जा चुकी है।