{"_id":"5dcbc3fd8ebc3e5af9334a0d","slug":"national-female-athlete-and-her-husband-assaulted-on-road-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल महिला एथलीट व उनके पति से सरेराह मारपीट, भीड़ ने आरोपी की धुनाई कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल महिला एथलीट व उनके पति से सरेराह मारपीट, भीड़ ने आरोपी की धुनाई कर पुलिस को सौंपा
Wed, 13 Nov 2019 02:21 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 13 Nov 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
नेशनल महिला एथलीट ने पति के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के सिविल लाइन थानाक्षेत्र के मवाना रोड पर बुधवार सुबह एक युवक ने नेशनल वूमेन एथलीट और उनके पति के साथ मारपीट कर दी। वहीं मारीपीट के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। वहीं लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद लोगों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। वहीं दंपती ने पुलिस थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी महिला एथलीट पूनम तोमर दिल्ली में स्पोर्ट्स कोटे से रेलवे में ऑफिसर हैं। वह बुधवार को अपने पति नरेशपाल के साथ मेरठ के तोपखाना निवासी अपने पिता के घर आईं हुई थीं।
यहां वह सुबह के समय सिविल लाइन क्षेत्र में अपने पति के साथ ही कि एक युवक ने उनके साथ मारपीट कर दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दंपती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक शहर के गंगानगर क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।