फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   national bodybuilding championships, Anuj Taliyan of Meerut won the Mr. India title in bodybuilding

अनुज तालियान दूसरी बार बने बॉडी बिल्डिंग में 'मिस्टर इंडिया', अमर उजाला से साझा की ये बातें

Wed, 03 Apr 2019 12:56 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 Apr 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
national bodybuilding championships, Anuj Taliyan of Meerut won the Mr. India title in bodybuilding
मिस्टर इंडिया का खिताब लेते अनुज तालियान - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सरधना के छुर्र गांव निवासी अनुज तालियान ने बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में एक बार फिर से मिस्टर इंडिया के खिताब पर कब्जा जमाया है। चेन्नई में आयोजित 12वीं नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में अनुज ने दूसरी बार यह खिताब जीता है।

विज्ञापन


मिस्टर इंडिया खिताब के साथ ढाई लाख की नगद पुरस्कार राशि भी अपने नाम की। अनुज भारतीय सेना की तरफ से खेलते हैं और उनके बड़े भाई श्यामवीर तालियान कोच बनकर साथ रहते हैं। इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में देश के अलग-अलग राज्यों से 600 बॉडी बिल्डर शामिल हुए थे। जिसमें मेरठ के अनुज तालियान ने फिर से 100 प्लस किग्रा. में खुद को साबित किया। 100 प्लस केटेगरी में मिस्टर इंडिया का खिताब जीतकर उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन


अनुज तालियान ने फोन पर अमर उजाला से बात की। उन्होंने बताया कि ओवर ऑल चैंपियन में वो रनरअप रहे हैं। जबकि 100 प्लस किग्रा. केटेगरी में मिस्टर इंडिया बने हैं। इससे पहले कर्नाटक में ओवर ऑल चैंपियन, नेशनल में ब्रांज मेडल, 2018 में मिस्टर सर्विसेज, मिस्टर इंडिया रह चुके हैं। अनुज तालियान कई बार नेवी, एयरफोर्स और आर्मी की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में अपना दबदबा कायम कर चुके हैं। अनुज के पिता बलधारे सिंह, माता शीला देवी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अनुज का सपना एशियाई देशों और दुनिया में भारत को पदक दिलाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed