फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   national athlete molested for five years in Muzaffarnagar, reports filed against four including former pradhan

यूपी: राष्ट्रीय एथलीट के साथ पांच साल तक दुष्कर्म, पूर्व प्रधान समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 15 Dec 2020 04:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Dec 2020 04:21 PM IST
सार


पांच साल तक दुष्कर्म कर आपत्तिजनक फोटो खींचकर करता रहा शोषण

विज्ञापन
national athlete molested for five years in Muzaffarnagar, reports filed against four including former pradhan
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में  राष्ट्रीय एथलीट खिलाड़ी के साथ रिश्ते के फूफा ने दुष्कर्म कर आपत्तिजनक फोटो ले लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पांच साल तक शोषण करता रहा।

विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने खिलाड़ी की होने वाली ससुराल में अश्लील फोटो भेजकर उसका रिश्ता भी तुड़वा दिया। शादी के फर्जी कागजात बना खिलाड़ी पर पत्नी बनकर रहने का दबाव बनाने लगा। पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी युवती गोला फेंक स्पर्धा की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी है। पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर बताया कि करीब पांच साल पूर्व वह जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तत्कालीन एक गांव प्रधान व रिश्ते के फूफा से मिली थी। इसके लिए फूफा के भाइयों  और भाभी ने युवती से शैक्षिक व अन्य कागजात ले लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ दिन बाद प्रमाणपत्र लेने वह फूफा के घर पहुंची। आरोप है कि फूफा ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म कर मोबाइल से अश्लील फोटो ले लिए। इसके बाद लगातार अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इससे आहत पीड़िता दिल्ली रहने लगी, तो आरोपी उसे होटलों में बुलाकर दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता के अनुसार करीब तीन माह पूर्व उसका रिश्ता मंसूरपुर क्षेत्र के एक गांव में तय हो गया, तो आरोपी ने वहां युवती के अश्लील फोटो भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया।

पीड़िता ने बताया कि 16 सितंबर को आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों ने उसे नशीला पेय पिलाकर कचहरी ले गए और कोरे कागजों व स्टांप पर हस्ताक्षर करा लिए। इनके आधार पर शादी के फर्जी कागजात तैयार कर अब आरोपी पूर्व प्रधान अपने भाई की पत्नी बनकर रहने का दबाव डाल रहे हैं।

पीड़िता ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। थाना सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed