किसानों की नहीं सुनने वाले सत्ता से होंगे बाहर : नरेश टिकैत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज स्थित कुंभ मेले में चल रहा भाकियू का तीन दिवसीय चिंतन शिविर शुक्रवार को खत्म हो गया। शिविर में आगामी लोकसभा चुनाव में किसी पार्टी विशेष को समर्थन का तो एलान नहीं हुआ लेकिन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो सरकार किसानों की नहीं सुनेगी, वह सत्ता में नहीं रह पाएगी। उन्होंने देश के किसानों से एकजुट होकर अपना हक हासिल करने का आह्वान किया। चिंतन शिविर से लौटे किसानों ने बताया कि शिविर भीड़ की दृष्टि से सफल रहा।
पिछड़े वर्ग के लिए कार्य कर रही है भाजपा : रोहित
गंगानगर। मवाना रोड स्थित एफआईटी कॉलेज में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा नेशन विद नमो वॉलिंटियर अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि भाजयुमो के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रोहित चहल ने सभागार में छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए।
रोहित चहल ने कहा कि भाजपा सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं वह सब गरीब और पिछड़े वर्ग को लेकर है। आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को आरक्षण देने का काम देश में पहली बार भाजपा ने किया है। सपा बसपा गठबंधन के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा की यह गठबंधन नहीं थक बंधन है।
इस तरह का कोई भी गठबंधन सफल नहीं हो सकता। भाजपा युवाओं को हर वर्ग में आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा ने अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संयोजन विनोद जाहिदपुर, अखिल गोयल व अक्षय भड़ाना ने किया। रमन धीगड़ा, श्वेता बत्रा, पवन भारद्वाज, शंभू पहलवान आदि मौजूद रहे।
भाकियू कुंभ मेले में चिंतन शिविर आयोजित करती आई है। इस बार शिविर में देश के किसानों के मुद्दों पर चिंतन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार किसानों की पीड़ा खत्म करने में विफल साबित हो रही है।
चालू पेराई सत्र का गन्ना भुगतान भी फंसता जा रहा है। शिविर में शामिल हुए जिला महासचिव सत्यवीर जंगेठी ने बताया कि शिविर में लोकसभा चुनाव में किसी दल विशेष को समर्थन देने का फैसला नहीं हुआ है।