फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   narad moh ki leela dekh gadgad hue darshak

नारद मोह की लीला देख गदगद हुए दर्शक

Mon, 08 Oct 2018 02:00 AM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 08 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
narad moh ki leela dekh gadgad hue darshak
meerut - फोटो : meerut
 बाबा मनोहर नाथ मंदिर सूरजकुंड पर रविवार को श्रीराम लीला का शुभारंभ हुआ। महामंडलेश्वर गुरु मां नीलिमानंद महाराज ने पूजन किया। मथुरा से आए श्री गणेश रामलीला मंडल के कलाकारों ने श्रीराम लीला के पहले दिन नारद मोह व रावण जन्म का मंचन किया। दर्शकों ने श्रीरामलीला मंचन का भरपूर आनंद उठाया। हालांकि पहले दिन दर्शकों की संख्या कम रही।
विज्ञापन

लीला शुरू होने से पूर्व अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भी अरदास की गई। रामलीला समिति ने आरती उतारी। मंडल से दिनेश चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार को हनुमान जन्म और राम जन्म की लीलाओं का मंचन किया जाएगा। श्रीराम लीला में समिति मुख्य संयोजक विवेक वाजपेयी, महामंत्री मनोज गुप्ता, संगठन मंत्री ओम कुमार त्यागी, विजय गुप्ता, सुभाष चंद त्यागी, सत्यनारायण गुप्ता, आलोक रस्तोगी, रजत गुप्ता, संजय गोयल, मृदुल चौधरी, नरेश शर्मा, अंशुल गुप्ता, मनोज गोस्वामी, पंकज गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

श्रीराम की सेवा का मिलता है मौका
श्रीरामलीला का मंचन करने वाले कलाकारों ने कहा कि श्रीराम लीला में प्रतिभाग करना उनके लिए भगवान श्रीराम की सेवा करने जैसा है। मथुरा से आए चतुर्वेदी परिवार में कोई राम बना है तो कोई भरत, हनुमान, शत्रुघ्न और लक्ष्मण। इस परिवार के मुखिया दशरथ की भूमिका निभाते हैं। कुछ समय उन्होंने रावण की भूमिका भी की। श्रीराम की भूमिका निभा रहे विशाल चतुर्वेदी 11वीं के छात्र हैं। जब इनसे श्रीराम की भूमिका उनके समाज में महत्व पर बात की गयी तो उन्होंने बताया कि धर्म और संस्कृति का संदेश श्रीराम लीला के माध्यम से दिया जा रहा है। श्रीराम की भूमिका को सभी को समझना चाहिए। वहीं सीता की भूमिका में आठवीं के छात्र प्रसिद्ध चतुर्वेदी हैं। इनका कहना है कि सीता बनना बहुत अच्छा लगता है। इससे श्रीराम की सेवा का अवसर मिलता है। साथ ही सभी माता बहनों को उनके धर्म से परिचित कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed