{"_id":"5e05c5128ebc3e87ce3eb277","slug":"namaz-offered-peacefully-in-saharanpur-between-strictness-of-police-force","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नेटबंदी और सख्ती के बीच सहारनपुर में शांतिपूर्वक हुई जुमे की नमाज, पीएसी-आरएएफ तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नेटबंदी और सख्ती के बीच सहारनपुर में शांतिपूर्वक हुई जुमे की नमाज, पीएसी-आरएएफ तैनात
Fri, 27 Dec 2019 02:17 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 27 Dec 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
नमाज
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध को लेकर पुलिस अलर्ट के बीच चलते देवबंद से लेकर जिले के अन्य क्षेत्रों में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
पिछले शुक्रवार को महानगर के चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद से जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए लोगों ने घंटाघर जाम कर दिया था और तीन जगहों पर प्रदर्शन किया था। हालांकि प्रशासन इससे सख्ती से निपट लिया था। वहीं आज जिले की विभिन्न मस्जिदों में लोग एकत्र हुए और नमाज अदाकर शांतिपूर्वक अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन
शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे इसके लिए पुलिस ने ऐसे 1510 लोगों को भी सुरक्षा व्यवस्था में शामिल किया है, जो अपने क्षेत्र में पकड़ रखते हैं। महानगर में 500 ऐसे लोगों को सुरक्षा व्यवस्था में शामिल किया गया है, जो अपने क्षेत्र में पकड़ रखते हैं। इसी तरह देवबंद में 400 और अन्य देहात क्षेत्रों में 610 लोगों को लगाया गया है।
विज्ञापन
इनमें पूर्व सभासद, गली-मोहल्लों, गांव और कस्बों के गण्यमान्य लोग शामिल हैं। इन लोगों के नाम पते रजिस्टर में दर्ज किए गए हैं। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र और एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना था कि किसी ने कानून से खिलवाड़ किया, तो इस बार पुलिस-प्रशासन किसी सूरत में नहीं बख्शेगा।
Trending Videos
तीन कंपनी पीएसी और दो कंपनी आरएएफ तैनात
जिले में तीन कंपनी पीएसी और दो कंपनी आरएएफ तैनात की गई है। खासकर देवबंद और महानगर में चौक फव्वारा स्थित मस्जिद एवं पुराने शहर में कड़ी चौकसी बरती जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। किसी ने धारा 144 का उल्लंघन किया तो कड़ी कार्रवाई होगी।
दोबारा प्रदर्शन में दिखे तो और होंगे मामले दर्ज
बीते शुक्रवार को हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। वीडियो फुटेज के आधार पर प्रदर्शनकारियों को चिह्नित किया गया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि अगर ये लोग दोबारा प्रदर्शन में दिखाई दिए तो पहले दर्ज मामलों के अलावा और गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कराया जाएंगे।

साइलेंट वार करने वालों पर भी नजर
पुलिस-प्रशासन अफसरों के साथ मिल-जुलकर रहने के बावजूद साइलेंट रूप से माहौल को प्रभावित करने वाले लोग भी रडार पर हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम करने के लिए जिन 1510 लोगों को शामिल किया है, उनमें ऐसे लोग भी हैं, जो किसी न किसी रूप में विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों के साथ रहे हैं।
जनपद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी ने धारा 144 का उल्लंघन किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीएसी, आरएएफ के अलावा सभी सीओ और थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। - दिनेश कुमार, एसएसपी