फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Namami Gange team will visit Kali and Neem river today

काली और नीम नदी का आज दौरा करेगी नमामि गंगे की टीम

Tue, 03 Aug 2021 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Namami Gange team will visit Kali and Neem river today
मेरठ। तीन जिलों में चल रहे नदियों के निर्मल अभियान की समीक्षा के लिए नमामि गंगे की तकनीकी टीम मंगलवार को मुजफ्फरनगर, मेरठ और हापुड़ का दौरा करेगी। नीर फाउंडेशन के आग्रह पर नमामि गंगे के डीजी राजीव रंजन मिश्र ने आदेश जारी किए हैं। टीम में छोटी नदियों के विशेषज्ञ हरीश महावर, जैव-विविधता विशेषज्ञ हरचरण सिंह और भूजल विशेषज्ञ आलोक श्रीवास्तव शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

पिछले डेढ़ महीने से काली और नीम नदी को निर्मल करने के लिए अभियान चल रहा है। प्रशासन और गांवों के प्रधानों को साथ लेकर नदियों के पुनर्जीवन को लेकर कार्य किया जा रहा है। नीर फाउंडेशन संस्थापक रमन त्यागी के आग्रह को स्वीकार करते हुए नमामि गंगे के डीजी ने तकनीकी टीम का गठन किया है। यह टीम पहले मुजफ्फरनगर में काली नदी के उद्गम स्थल अंतवाड़ा गांव जाएगी। वहां पुनर्जीवन के लिए किए जा रहे प्रयासों को देखेगी और क्या बेहतर कार्य हो सकता है, उनके लिए सुझाव देगी। उसके बाद मेरठ में गांवड़ी गांव पहुंचेगी। यहां नदी सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों को परखेगी तथा अपनी अनुभवी राय प्रस्तुत करेगी। इसके बाद टीम हापुड़ जनपद में नीम नदी के उद्गम स्थल दतियाना गांव जाएगी। यहां नीम नदी उद्गम पुनर्जीवन के प्रयासों को देखकर अपनी राय देगी। टीम ने मुजफ्फरनगर, मेरठ व हापुड़ जनपद के मुख्य विकास अधिकारियों से भी संपर्क कर लिया है। वापस जाकर टीम नमामि गंगे के डीजी को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed