फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Najibabad depot started new bus services from Bhaguwala and Dhampur

Meerut News: नजीबाबाद डिपो ने भागूवाला और धामपुर से शुरू कीं नई बस सेवाएं

Thu, 28 Dec 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 28 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Najibabad depot started new bus services from Bhaguwala and Dhampur
- भागूवाला से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू
विज्ञापन

नजीबाबाद। परिवहन निगम के नजीबाबाद डिपो ने भागूवाला से दिल्ली और धामपुर से कोटद्वार के लिए नई बस सेवाएं शुरू की हैं। नई बस सेवा से क्षेत्रीय यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी।

नजीबाबाद रोडवेज डिपो ने भागूवाला से दिल्ली के लिए बीएस-6 रोडवेज सेवा शुरू की है। उधर, धामपुर से कोटद्वार के लिए भी दो बस सेवाएं नजीबाबाद डिपो ने शुरू कीं हैं। एआरएम राजेंद्र कुमार, स्टेशन इंचार्ज अरूज मेंहदी ने बताया कि भागूवाला से बीएस-6 बस सेवा रोजाना प्रात: 8:30 बजे चलकर वाया मंडावली, नांगलसोती, चंदक बिजनौर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में दिल्ली से कोटद्वार की सेवा दी जाएगी। भागूवाला से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली बस नजीबाबाद डिपो से प्रातः आठ बजे भागूवाला के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

नजीबाबाद डिपो ने धामपुर से कोटद्वार के लिए भी प्रातः सात बजे और 7:30 बजे वाया नगीना, नजीबाबाद, कोटद्वार के लिए नियमित बस सेवा शुरू की है। नजीबाबाद डिपो की नई बस सेवाओं से धामपुर और भागूवाला क्षेत्र के नागरिकों को दिल्ली और कोटद्वार यात्रा में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दिल्ली के लिए 12 और रुपेहडिया के लिए दो बस सेवाएं

नजीबाबाद। नजीबाबाद डिपो से दिल्ली के लिए नियमित रूप से 12 बीएस-6 रोडवेज बस सेवाएं संचालित हो रही हैं। स्टेशन प्रभारी अरूज मेंहदी ने बताया कि रुपेहडिया के लिए नजीबाबाद डिपो से दो बीएस-6 बस सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed