फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nagar Panchayat team removed the busters from the fish market

नगर पंचायत टीम ने मछली बाजार से फड़ वालों को हटाया

Tue, 19 Jan 2021 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat team removed the busters from the fish market
हस्तिनापुर। नगर पंचायत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सोमवार को पुलिस की मदद से मछली बाजार में अभियान चलाया। उन्होंने फड़ लगाकर मछली बेचने वालों को हटा दिया। वहीं, इस दौरान दुकानदारों ने उनका विरोध भी किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिकारियों ने कस्बे के मछली बाजार में अवैध रूप से फड़ लगाकर मछली बेचने वालों को हटाया। उनके द्वारा बाजार में गंदगी फैलाई जा रही थी। अन्य व्यापारियों द्वारा इसकी शिकायत की र्गई। इस पर उपजिलाधिकारी के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी मुकेश मिश्र ने नगर पंचायत के अधिकारियों की टीम व पुलिस को मौके पर भेजा। उन्होंने मछली विक्रेताओं को चेतावनी दी कि भविष्य में गंदगी फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजीकृत दुकानदारों को ही बाजार में मछली बेचने की अनुमति है। अवैध रूप से बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी मछली बाजार में फड़ लगाने वालों पर तो कार्रवाई करते हैं। वहीं, गोल मार्केट व मैन मार्केट समेत अन्य कई स्थानों पर अवैध रूप से स्थायी अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed