फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nagar nigam meerut

मेरठ के अब्दुलापुर में घिरी निगम की टीम

Tue, 05 Jan 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 05 Jan 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam meerut

अब्दुल्लापुर में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाने पहुंची नगर निगम की टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। नौबत टकराव और पथराव तक की आ गई। करीब पांच घंटे तक चले हंगामे के बाद टीम को बैरंग लौटना पड़ा।

विज्ञापन


हालांकि आश्वासन के मुताबिक देर शाम ग्रामीणों ने दीवारों से चार-चार रद्दे ईट उतार दी। नगरायुक्त ने डीएम को मामले की पूरी रिपोर्ट भेज दी है।

नगर निगम के अफसरों के अनुसार अब्दुल्लापुर में खसरा नंबर 970 की एक हजार वर्ग मीटर भूमि पर अखलाक आदि ने चारदीवारी करके कब्जा कर लिया था। कोर्ट में नगर निगम और अखलाक पक्ष के बीच चले मुकदमे में पिछले साल नवंबर माह में निगम के पक्ष में निर्णय हो गया था।
विज्ञापन


उसी आधार पर सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिए निगम और तहसील की टीम पुलिस फोर्स के साथ सुबह 11 बजे अब्दुल्लापुर स्थित विवादित भूमि पर पहुंची। इससे पहले ही रालोद नेता राममेहर सिंह 40-50 लोगों को साथ लेकर मौके पर दरी डाले बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही नगर निगम के संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार, अपने साथ लेखपाल और बुलडोजर लेकर कब्जा हटाने पहुंचे तो आरोप है कि रालोद नेता ने लोगों से निगम कर्मचारियों को घेरने, पथराव करने और गोली तक चलाने का एलान कर दिया।

जिस पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। संपत्ति अधिकारी की सूचना पर अपर नगरायुक्त मृत्युंजय यादव, अपर तहसीलदार न्यायिक महेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने राममेहर सिंह और कब्जा करने वाले परिवार के सदस्यों से वार्ता की।


लेकिन रालोद नेता अवैध कब्जा न हटने देने की चेतावनी देते रहे। करीब पांच घंटे तक हंगामा होता रहा। बाद में प्रशासनिक अधिकारी 12 घंटे के भीतर स्वयं ही कब्जा हटाने के निर्देश देकर लौट गए। इस दौरान महावीर सिंह, हरिप्रकाश, नरेन्द्र खजूरी, योगेंद्र फौजी और अखलाक परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed