फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nagar nigam meerut

मेरठ नगर निगम के खजाने की सफाई का ठेका

Wed, 09 Mar 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Wed, 09 Mar 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam meerut
नगर निगम मेरठ का भवन। - फोटो : फाइल फोटो

शहर में सफाई भले ही 20 प्रतिशत हो रही हो, लेकिन नगर निगम के खजाने की भरपूर सफाई हो रही है। ठेका और स्थायी सफाई कर्मचारियों के वेतन के नाम पर निगम के खजाने से सालाना करीब 60 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। इसके बावजूद शहर का 80 प्रतिशत एरिया रोजाना गंदा छोड़ दिया जाता है। खुद महापौर शहर की प्रॉपर सफाई न होने को लेकर कई बार नाराजगी जता चुके हैं, लेकिन अधिकारी यही दावा करते हैं कि व्यवस्था में सुधार है।

विज्ञापन


ऐसे हो रहा खुला खर्च
शासनादेश के मुताबिक नगर निगम प्रशासन ने निगम में कार्यरत सभी संविदा सफाई कर्मचारियों को विगत नवंबर माह से एक ठेकेदार के अधीन कर दिया। करीब चार माह से निगम सफाई कर्मियों को आउट सोर्सिंग पर वेतन दे रहा है। ठेके पर यह सफाई कर्मी ऑन रिकॉर्ड करीब 2215 हैं। एक कर्मचारी को प्रति माह 75 सौ रुपये चेतन मिलता है। जो सभी के मिलाकर प्रति माह करीब 1.66 करोड़ रुपये बैठता है। इस पर भी आउट सोर्सिंग पर सफाई के नियमों के चलते निगम को 14.50 प्रतिशत सर्विस टैक्स केंद्र सरकार को देना होगा, जो करीब 24 लाख रुपये प्रति माह बैठता है। इसके अलावा निगम में करीब एक हजार स्थायी सफाई कर्मी हैं। जिनको प्रति माह करीब तीन करोड़ रुपये वेतन मिलता है। ठेका और स्थायी सफाई कर्मियों को मिलाकर निगम हर माह करीब पांच करोड़ रुपये सफाई के नाम पर खर्च कर रहा है।
विज्ञापन


लेकिन शहर कहां होता है साफ
शासन की मंशा तो यह थी कि ठेका व्यवस्था से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन यहां तो शहर की सफाई व्यवस्था ही पटरी से उतर गई है। दरअसल जब तक ये कर्मचारी निगम में संविदा पर थे तो उन्हें स्थायी होने की उम्मीद थी, लेकिन अब तो यह उम्मीद भी खत्म हो चुकी है। हाल पहले भी यही था और अब भी। यानी इन्हें पहले भी भुगतान मिल रहा था और अब भी, लेकिन बस सफाई ही नहीं हो रही। कर्मचारी ठेकेदार का है या सरकार का, सफाई करने जा रहा है या नहीं, यह देखने की किसी को फुर्सत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्स की टेंशन अलग से
निगम ने करीब पांच साल से भारत सरकार को सर्विस टैक्स का भुगतान नहीं किया है। करीब 24 लाख रुपये के हिसाब से यह राशि करीब 1.20 करोड़ रुपये बैठती है। जिसको देने से ही निगम की व्यवस्था डगमगाने की स्थिति में आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed