{"_id":"5e542f848ebc3ef39c06ef52","slug":"nagar-nigam-and-police-remove-encrochment-meerut-news-mrt470679685","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के साथ उतरी नगर निगम टीम, हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के साथ उतरी नगर निगम टीम, हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
मेरठ।
डीएम और एसएसपी के निर्देश पर हापुड़ अड्डा चौराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। सोमवार को दोबारा चले अभियान में पुलिस के साथ नगर निगम टीम भी रही। नगर निगम टीम ने दुकानों के बाहर फैले सामान को हटवाकर जुर्माना वसूला। विरोध करने वालों को पुलिस ने खदेड़ दिया।
सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, टीआई सुनील कुमार ने नगर निगम के प्रवर्तन दल के साथ हापुड़ अड्डा चौराहे पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रवर्तन दल अधिकारी रिटायर्ड कर्नल राजकुमार के नेतृत्व में जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली लेकर पहुंचे। प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण हटवाया तो ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर गलत तरीके से खड़े वाहनों के चालान काटे। पुलिस ने सड़क की सफेद पट्टी तक खड़े वाहनों को हटवाया। चौराहे से हापुड़ रोड, गढ़ रोड, बेगमपुल रोड और भूमिया पुल रोड पर अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध जताया। इसके बाद भी एक दर्जन से ज्यादा छज्जे गिराए गए। अवैध होर्डिंग भी तोड़े गए। अतिक्रमण करने वालों से 6200 रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान नगर निगम कर अधीक्षक डॉ. पुष्पराज गौतम, राजस्व निरीक्षक प्रदीप तालियान, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट शक्ति सिंह मलिक, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार, जसवंत तोमर आदि रहे।
56 वाहनों के काटे चालान
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने बताया कि ढाई घंटे चले अभियान में पुलिस ने 56 वाहनों के चालान काटे। नो टेंपो जोन में चल रहे 17 टेंपो सीज किए। चौराहे व आसपास के मार्गों पर अतिक्रमण करने वाले 19 दुकानदारों को नोटिस दिया। सदर बाजार एसओ विजय गुप्ता ने बेगमुपल से सोतीगंज तक अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन
फिर लगे ठेले
पुलिस की सख्ती के बाद भी ठेले और फड़ लगाने वाले नहीं माने। हापुड़ अड्डा, बेगमपुल, जीरो माइल पर उन्होंने दोबारा से ठेले लगा लिए।
कोट
अतिक्रमण को लेकर सख्त निर्देश हैं। हापुड़ अड्डा चौराहे पर जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस व नगर निगम ने अभियान चलाया। सड़क पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की। नोटिस देकर दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। -संजीव बाजपेयी, एसपी ट्रैफिक