{"_id":"5b4f95284f1c1b45748b5b2f","slug":"nagar-aayukt-maara-chaapa-lipik-kursi-chorkar-bhaaga","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरायुक्त ने मारा छापा, लिपिक कुर्सी छोड़कर भागे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरायुक्त ने मारा छापा, लिपिक कुर्सी छोड़कर भागे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम में फैली अराजकता का आलम यह है कि यहां पर न अधिकारी बैठते हैं और न कर्मचारी। इसकी पोल बुधवार को उस समय खुली, जब नगरायुक्त नगर स्वास्थ्य विभाग में अचानक पहुंच गए। इस पर वहां तैनात चार में तीन लिपिक अपनी अलमारियों पर ताला लगाकर भाग निकले। केवल एक लिपिक ही सीट पर मिला। नगरायुक्त ने अपनी सीट पर न मिलने वाले तीनों लिपिकों का वेतन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं।
नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान बुधवार दोपहर नगर निगम परिसर स्थित नगर स्वास्थ्य विभाग में पहुंचे। उनकी गाड़ी निगम परिसर में पहुंचने का पता चलते ही विभागीय लिपिकों में हड़कंप मच गया। उस समय हेल्थ सेक्शन में चार लिपिक मौजूद थे, जिनमें तीन लिपिकों ने आननफानन में अपनी अलमारियों पर ताला जड़ा और वहां से भाग निकले। एक लिपिक राजेश कुमार ही अपनी कुर्सी पर बैठा मिला। नगरायुक्त ने उक्त लिपिक से अन्य कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली तो वह भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसको लेकर नगरायुक्त का पारा चढ़ गया।
दो घंटे तक किया इंतजार
नगरायुक्त करीब दो घंटे तक विभाग में बैठे और इन लिपिकों का इंतजार करते हुए स्थायी सफाई कर्मचारियों का बीट चार्ट देखा। नगरायुक्त ने बताया कि स्थायी सफाई कर्मचारी निगम के कुछ वार्डों में अधिक हैं। उन्हें दूसरे वार्डों में ट्रांसफर किया जाएगा, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार हो सके।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे लगेंगे
अलमारियों में ताला लगाकर भागने से माना जा रहा है कि इन लिपिकों को डर था कि कहीं नगरायुक्त स्वास्थ्य विभाग की फाइलें जांचना न शुरू कर दें। नगरायुक्त के अनुसार जल्द ही स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे, ताकि लिपिकों और अन्य कर्मचारियों की गतिविधियों का पता चलता रहे। जो कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिले हैं, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इन सभी का एक-एक दिन का वेतन काटते हुए जवाब तलब किया जाएगा।