फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Youth called from home due to love affair

मुजफ्फरनगर : प्रेम-संबंध के चलते युवक की घर से बुलाकर हत्या, चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 30 Mar 2021 09:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 Mar 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Youth called from home due to love affair
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर प्रेम संबंध के चलते युवक को उसके घर से बुलाने के बाद लाठी-डंडों से पीट पीटकर मार डाला गया। घायल युवक की मंगलवार दोपहर बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़ित के पिता ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नावला निवासी अनुसूचित जाति के युवक राहुल (25) के गांव की ही सजातीय युवती से प्रेम-संबंध थे। उसके पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार शाम राहुल को सुमित घर से बुलाकर ले गया था। काफी देर रात तक राहुल के नहीं लौटने पर परिजनों को अनहोनी की चिंता सताने लगी।

विज्ञापन

परिजनों ने  उसकी तलाश भी की, लेकिन वह नहीं मिला। देर रात किसी ग्रामीण ने डायल-112 को कॉल कर बताया कि एक घर से युवक की चीखपुकार सुनाई पड़ रही थी। इस पर डायल-112 मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा  कि गांव निवासी धर्मबीर के घर के बाहर राहुल मरणासन्न हालत में पड़ा है।

पुलिस ने उसे बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां मंगलवार दोपहर बाद उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि युवक के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई है और उसके गुप्तांगों पर भी गंभीर चोट हैं, जिससे उसकी मौत हुई है।

पीड़ित के पिता दलसिंह की तहरीर पर आरोपी धर्मबीर, उसके दो बेटे सुमित व सोनू व एक अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed