फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, young men did sexual assault on little girl, and case registered

यूपी: नाबालिग को बंधक बनाकर रातभर गैंगरेप, फिर बेहोशी की हालत में छोड़ दरिंदे फरार

Fri, 31 Aug 2018 09:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 31 Aug 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, young men did sexual assault on little girl, and case registered
फाइल फोटो

यूपी में मुजफ्फरनगर जिले के गांव बहावड़ी निवासी दंगा पीड़ित की नाबालिग बेटी का बुढ़ाना से अपहरण कर बनत के चार युवकों ने उसे झिंझाना में बंधक बनाकर गैंगरेप किया। बाद में आरोपी अपहृत किशोरी को करनाल हाईवे पर छोड़ फरार हो गए, जहां से बुढ़ाना कोतवाली के दरोगा ने परिजनों के साथ मिलकर बरामद कर लिया। पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया कि तीन दिन से पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है, जिसके बाद उन्होंने एसपी सिटी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

       
शामली जनपद के गांव बहावड़ी निवासी ग्रामीण शुक्रवार को नाबालिग बेटी और पत्नी को साथ लेकर अधिवक्ता दीपक कुमार के साथ पुलिस ऑफिस में एसपी सिटी ओमबीर सिंह से मिला। पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि दंगे के समय वह गांव छोड़कर शामली के बनत में किराए के मकान में रहने लगा था। बनत में कुछ लड़के उसकी बेटी को परेशान करने लगे थे। जिसके बाद वह करीब एक सप्ताह पूर्व बुढ़ाना कस्बे के मोहल्ले में आकर रहने लगा था। पीड़ित के अनुसार, 27 अगस्त को बनत निवासी चार युवक बुढ़ाना पहुंचे और उसकी बेटी को अगवा कर ले गए। आरोप है कि चारों युवकों ने लड़की को शामली के झिंझाना क्षेत्र में अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। अगले दिन आरोपी उसको लेकर हरियाणा चले गए, जहां एक कैंटर चालक द्वारा शक जताए जाने पर आरोपी उसे करनाल हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन

सूचना पर परिजन बुढ़ाना कोतवाली पुलिस के साथ वहां पहुंचे और लड़की को बरामद करने के साथ ही एक आरोपी के भाई को भी पकड़ लिया, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। आरोप है कि पुलिस ने न तो किशोरी का मेडिकल कराया और न ही आरोपियों की गिरफ्तार कर रही है।  

एसपी सिटी ने पीड़ित को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर भेज दिया। उधर, मामले में बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभाकर केंतुरा का कहना है कि 27 अगस्त को तहरीर मिलने के तत्काल बाद एसआई हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम लड़की की बरामदगी के लिए उसके परिजनों के साथ बनत रवाना कर दी गई थी, जहां से आरोपी फरार मिले। वहां से आरोपियों के परिजनों द्वारा लड़की हरियाणा के करनाल में बताई गई, जहां से लड़की के साथ ही एक आरोपी के भाई को भी हिरासत में ले लिया गया था।

इंस्पेक्टर के अनुसार, इसके बाद दोनों पक्षों में समझौते की बात हुई, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने कोई कार्रवाई न करने की बात कहते हुए आरोपी के भाई को छुड़वा दिया था। अब फिर से लड़की पक्ष अपहरण व दुष्कर्म का आरोप लगा रहा है, जिसकी तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed