फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   muzaffarnagar women try to jump from court building

तारीखों से तंग महिला का हंगामा, कोर्ट की तीन मंजिला छत पर चढ़कर बोली- फैसला नहीं हुआ तो कूद जाऊंगी

Wed, 25 Jul 2018 11:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 25 Jul 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
muzaffarnagar women try to jump from court building
कोर्ट की इमारत पर चढ़ी महिला - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर कलक्ट्रेट से सटे न्यायिक परिसर में खेड़ीकरमू निवासी विवाहिता के हाईप्रोफाइल बखेड़े को देख घंटों अफरातफरी का आलम रहा। विवाहिता हाथ में सुसाइड नोट लेकर जान देने के लिए न्यायिक परिसर की तीन मंजिला इमारत पर चढ़ गई। 
विज्ञापन


महिला ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न के साथ ही मंसूरपुर थाना पुलिस पर अपना बेटा छीनकर पति को देने का आरोप लगाते हुए नीचे कूदकर जान देने की धमकी दी। महिला आरोप था कि हर बार कोर्ट से तारीख मिलती है, लेकिन इंसाफ नहीं मिल रहा है। काफी देर तक चले हंगामे के बाद आखिरकार किसी तरह पुलिस लोगों के सहयोग से महिला को नीचे उतारने में सफल रही। 
विज्ञापन


जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। महिला से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर उससे पूछताछ की जा रही है। शामली के खेड़ीकरमू निवासी बिजेंद्र की बेटी साक्षी की शादी वर्ष 2013 में मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बोपाड़ा निवासी सन्नी पुत्र धनवीर के साथ हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 11 महीने से साक्षी मायके में ही रह रही है, जिसका पति से फैमिली कोर्ट में वाद विचाराधीन है। मंगलवार को साक्षी भाई राहुल व मां उषा देवी के साथ कोर्ट में तारीख पर आई थी, जहां उन्हें दो माह बाद की अगली तारीख दे दी गई।

इसके कुछ देर बाद ही साक्षी परिजनों से अलग होकर न्यायिक परिसर की तीन मंजिला इमारत की छत पर पहुंच गई, जहां से वह तीसरी मंजिल की खिड़की पर बने छज्जे पर उतर गई और वहां से नीचे कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। 

महिला को तीन मंजिला बिल्डिंग पर खड़ी महिला की धमकी से वहां अफरातफरी मच गई। नीचे लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से काफी देर की मशक्कत के बाद आखिरकार साक्षी को नीचे उतारने में सफल रही। 

इसके बाद साक्षी को थाने ले जाया गया, जहां उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें अपनी मौत के लिए उसने ससुराल पक्ष के उत्पीड़न के साथ ही मंसूरपुर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली को भी जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर शांत करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed