फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   muzaffarnagar Woman warned to change her religion for assaulted her

यूपी: महिला ने चर्चित नेत्री के बेटों पर लगाया मारपीट का आरोप, दी धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी

Mon, 01 Jul 2019 06:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Jul 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
muzaffarnagar Woman warned to change her religion for assaulted her
धर्म परिवर्तन

मुजफ्फरनगर के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी महिला ने एक चर्चित नेत्री के बेटों पर मारपीट व घर में तोड़फोड़, फायरिंग का आरोप लगाते हुए कार्रवाई नहीं होने पर धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी दी है। महिला का कहना है कि थाना पुलिस तहरीर दिए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी महिला सोमवार सुबह कई महिलाओं के साथ पुलिस ऑफिस पहुंची और शिकायती पत्र देकर बताया कि दो दिन पूर्व देर रात मोहल्ला आबकारी निवासी चर्चित नेत्री का बेटा शराब पीकर साथियों के साथ उनके घर के दरवाजे पर हंगामा कर रहा था। जब युवकों को हंगामा करने से रोका गया तो उन्होंने घर में घुसकर परिजनों से मारपीट करने के साथ ही घर में तोड़फोड़ भी कर दी। 

विज्ञापन

परिजनों द्वारा तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी गई, जिस पर रात में ही डायल-100 मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए थे। पीड़िता का आरोप है कि डायल-100 के वापस लौटते ही दबंग साथियों के साथ फिर घर आ धमका और गाली-गलौच करते हुए घर के बाहर हवाई फायरिंग कर परिजनों को हत्या की धमकी दी। 


पीड़िता ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाते हुए बताया कि उसने रात में ही घटना की तहरीर थाने में दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed