फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar woman suicide after her husband called Dusky after eleven years of nikah

Muzaffarnagar: तू इतनी काली है.., दूसरा निकाह करूंगा, पति के तानों से तंग आकर पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

Wed, 12 Oct 2022 11:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Oct 2022 11:29 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शादी के 11 साल बाद पति द्वारा काला रंग होने के ताने दिए जाने के बाद पत्नी ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया। महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।  
 

विज्ञापन
Muzaffarnagar woman suicide after her husband called Dusky after eleven years of nikah
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पति के तानों और रंग काला बताने से आहत एक महिला ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया। बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में दो दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद महिला ने सोमवार की रात दम तोड़ दिया। महिला के पिता की ओर से दामाद सहित ससुराल पक्ष से तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

जानकारी के अनुसार खालापार मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद गुलजार ने मंसूरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 11 वर्ष पहले उसने अपनी पुत्री तबस्सुम की शादी मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नावला में हारुन पुत्र इस्लाम के साथ की थी। दोनों के दो बच्चे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: कवाल कांड मामला, नौ साल इंतजार, सात घंटे कटघरे में खड़े रहे गुनहगार

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पति हारून लगातार उसकी पुत्री को ताने मारता रहता था कि तेरा रंग काला है। मैं दूसरी शादी करूंगा। इसी से तंग होकर तबस्सुम ने आठ अक्तूबर को टॉयलेट क्लीनर पी लिया।

हालत बिगड़ने पर उसे बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 10 अक्तूबर की रात को उसकी मौत हो गई। पिता की ओर से पति हारून, सास खैरुन्निसा और एक अन्य के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि तब्बसुम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed