फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, two sides conflict and eight injured including women, tension in village

मुजफ्फरनगर में भिड़े दो पक्ष, महिलाओं समेत आठ लोग घायल, गांव में तनाव

Thu, 27 Dec 2018 09:39 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Dec 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, two sides conflict and eight injured including women, tension in village
पीड़ित से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर में सड़क किनारे टूटे पड़े खंभे पर कब्जा जताने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। इसमें महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बामुश्किल स्थिति को संभाला। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है।  

विज्ञापन


ककरौली क्षेत्र के गांव चौरावाला में मोरना-जानसठ मार्ग पर स्थित तालाब के पास खंभा टूटा पड़ा था जिसको ग्रामीणों द्वारा उठाने पर दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी कहासुनी को लेकर रुस्तम पक्ष व कुतुबुदीन पक्ष में लाठी डंडे और धारदार हथियार चल गए। हमले में रुस्तम पक्ष के अरशद, इस्तकार, जीशान, महरुबा, राशिद, फरीद और अपने मामा के घर आई तीन वर्षीय बालिका सिदरा निवासी बसेड़ा थाना छपार भी घायल हो गई। 
विज्ञापन


वहीं रुस्तम पक्ष ने दूसरे पक्ष के कुतुबुदीन, गुड्डू, महताब, मिंटू, मोइनुदीन पर जानलेवा हमला करने के आरोप लगाए हैं। मोरना व जानसठ मार्ग पर जिस समय संघर्ष हो रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर चालक राशिद भी हमले में घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने ग्रामीणों की भीड़ को दौड़ाया। पुलिस ने मौके से एक पेट्रोल की बोतल भी बरामद की है। पुलिस ने घायलों को मोरना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। 

उधर, पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई। तहरीर पर आने कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed