फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Two accused arrested in murder of missing ration dealer

मुजफ्फरनगर: दो दिन से लापता राशन डीलर की गला घोंटकर हत्या, चार फुट गहरे गड्ढे में दबाया शव 

Thu, 21 Nov 2019 01:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Nov 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Two accused arrested in murder of missing ration dealer
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुज़फ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र में  दो दिन से लापता चल रहे राशन डीलर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह व्यक्ति का शव चार फुट गहरे गड्ढे में दबा मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को गड्ढे से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बधाई खुर्द निवासी महक सिह (53) राशन डीलर की पैसों के लेनदेन में गांव के सन्दीप और काला निवासी बधाई कला ने गला घोंट कर हत्या का शव दबा दिया। मृतक राशन डीलर 18 नवम्बर से लापता था। 

विज्ञापन

परिजनों ने लापता राशन डीलर की काफी खोजबीन की  लेकिन इसके बाद पुत्र सत्यम ने खोज बीन की, सुराग नही मिलने पर पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने बताया कि राशन डीलर की जमीन रेलवे लाइन में चली गयी थी। उसने गांव के ही सन्दीप को ब्याज पर रुपये दिए हुए थे।  

रोहाना पुलिस चौकी प्रभारी संजय त्यागी ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर ही राशन डीलर ने संदीप और काला को नलकूप पर बुलाया था। यहां तीनों ने बैठकर शराब पी। नशे में होने के दौरान इनमें झगड़ा हो गया जिसके बाद दोनों ने मिलकर राशन डीलर की गला घोंटकर हत्या कर दी। 

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को एक चार फुट गहरे गड्ढे में दबा दिया। पुलिस ने संदीप और काला को हिरासत में लेकर पूछछताछ की जिनकी निशानदेही पर ट्यूबवेल के पास ही गड्ढे से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed