फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Truck filled with paddy roll over on the highway, driver nerrow ascaed 4 injured

मुजफ्फरनगर: हाईवे पर पलटा धान से भरा ट्रोला, बाल बाल बचा चालक, 4 घायल

Sun, 07 Oct 2018 07:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 07 Oct 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Truck filled with paddy roll over on the highway, driver nerrow ascaed 4 injured
मुजफ्फरनगर न्यूज - फोटो : अमर उजाला

आज सुबह मुजफ्फरनगर में हुए अलग-अलग  सड़क हादसों में दो युवक व दो ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में चारों को जिला चिकित्सालय व मेरठ रेफर किया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


मेरठ-करनाल हाईवे पर रविवार सुबह करीब पांच बजे मेरठ की ओर से आया धान से भरा ट्रोला ओवरटेक करने के चक्कर में दूसरे ट्रक से टकरा गया। हाईवे पर फुगाना गांव के पास हुई इस घटना में ट्रक का चालक गुरजीत घायल हो गया। गंभीर अवस्था में गुरजीत को निजी चिकित्सालय से मेरठ रेफर किया गया। 
विज्ञापन


दूसरी घटना में हाईवे पर फुगाना गांव के पास टाटा ट्रक का चेसिस लेकर मेरठ से करनाल जा रहा चालक सुरजीत कैंटर से टकरा गया। इस घटना में ट्रक चालक सुरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे चिकित्सालय मे भर्ती करवाया गया। निजी चिकित्सालय से उसे मेरठ रेफर किया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव मंदवाड़ा निवासी सद्दाम कस्बे में दर्जी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को सद्दाम अपने गांव से बुढ़ाना आया था। कस्बे के कांधला रोड पर वह पैदल जा रहा था। बाइक की टक्कर से सद्दाम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सद्दाम को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। बाइक चालक मौके से फरार हो गया। गांव जौला निवासी शराफत व तसलीम रविवार को बाइक द्वारा बुढ़ाना से अपने गांव जौला जा रहे थे। 


कांधला रोड़ पर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में तसलीम अपना संतुलन खो बैठा। संतुलन बिगड़ने के कारण वे दोनों बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। गंभीर हालत में तसलीम व शराफत को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed