फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Three friends riding a speeding bike in the canal, two saved safely, one missing

Muzaffarnagar: नहर में समाए तेज रफ्तार बाईक पर सवार तीन दोस्त, दो सुरक्षित बचाए, एक लापता

Sat, 12 Nov 2022 12:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 12 Nov 2022 12:34 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में भोपा थानाक्षेत्र में शुक्रवार देर बाइक सवार तीन दोस्त नहर में गिर गए। इनमें से दो को राहगीरों ने सुरक्षित बचा लिया जबकि एक लापता हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Three friends riding a speeding bike in the canal, two saved safely, one missing
नहर में समाई बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर भोपा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बाइक पर जा रहे तीन युवक बाइक सहित नहर में गिर गए। दो युवकों को बचा लिया गया लेकिन एक युवक अभी तक मिल पाया। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा देवबंद के मोहल्ला बेरुन कोटला निवासी तीन युवक फारुख, रहीम, हैदर बाइक पर सवार होकर शुक्रवार देर रात  ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी फिरोजाबाद में अपनी रिश्तेदारी जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: अगले साल दिसंबर में पूरा होगा एक्सप्रेस वे का पांचवा चरण

जैसे ही वह भोपा थाना क्षेत्र के निरगाजनी पावर हाउस नहर पुल पर पहुंचे तो सामने से आ रहे वाहन की तेज लाइट के कारण उनकी बाइक नहर पुल से टकरा गई और तीनों बाइक सवार युवक नहर में गिर गए।

राहगीर व पुलिस के प्रयास से बाइक सवार दो युवकों को नहर से बाहर निकाल लिया गया था, जबकि उनका तीसरा साथी फारुख डूब गया। रात से ही डूबे युवक की तलाश की जा रही है। लेकिन वह मिल नहीं पाया है। थाना प्रभारी सुशील सैनी ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed