मुजफ्फरनगर: किशोर की बेरहमी से हत्या, लाश देख मच गया कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला निवासी कुब्रा वाली मस्जिद के पास रहने वाला जुबेर (13) पुत्र शहजाद बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे छोटी बहन की दवा लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा। काफी देर इंतजार करने के बाद मां फहमीदा और छोटी बहनों ने उसकी तलाश की, लेकिन जुबेर का कोई सुराग नहीं लगा।
शुक्रवार सुबह मिमलाना रोड के शाहबुद्दीनपुर बाईपास निवासी सेनेटरी व्यापारी सत्तार के घर के बाहर स्थित एक खाली प्लॉट में जुबेर की लाश पड़ी मिली। इस संबंध में सत्तार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उसकी शिनाख्त लापता जुबेर के रूप में हुई। जुबेर की गर्दन, पेट और शरीर को ब्लेड से काटा गया था और सिर को ईंटों से कुचल रखा था।
सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने भी घटनास्थल पर जाकर घटना की जानकारी ली। मामले में मृतक के ममेरे भाई सोनू पुत्र असगर निवासी संधावली ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/