दलित किशोरी से छेड़छाड़ मामले में 7 के खिलाफ केस दर्ज, दो समुदाय से जुड़ा है मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित नाबालिग लड़की के साथ दूसरे समुदाय के युवक द्वारा छेड़खानी करने और सुलह समझौते में लगे दलित समाज के लोगों पर पथराव करने के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह रिपोर्ट लड़की के पिता की ओर से दर्ज कराई गई है। मामला यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद का है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव में दलित व्यक्ति की नाबालिग बेटी के साथ सोमवार को शाम के समय दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़खानी की थी। इस घटना को लेकर सुलह समझौते में लगे दलित समाज के लोगों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव किया था। इस पथराव में दलित समाज का एक युवक संनी उर्फ अमित घायल हो गया था।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही सीओ हरिराम यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। दलित समाज के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को देर रात के समय ही छेड़खानी के आरोप में फिरोज को गिरफ्तार कर लिया था।
इसके बाद नाबालिग लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही फिरोज, नौशाद, शहजाद, आदिल, आजाद, फून्नू, इरफान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि इस घटना में एक नामजद आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिरोज से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/