Muzaffarnagar : स्वामी ओमानंद बोले- जीवन में ऊर्जा का संचार करता है योग, आत्मज्ञान है सबसे श्रेष्ठ
मुजफ्फरनगर के मोरना विश्व योग दिवस पर भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम, शुकतीर्थ के सिद्ध अक्षय वटवृक्ष प्रांगण में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के मोरना विश्व योग दिवस पर भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम, शुकतीर्थ के सिद्ध अक्षय वटवृक्ष प्रांगण में पीठाधीस्वर स्वामी ओमानंद जी महाराज के सानिध्य में तीर्थ के संत, कथावाचक, श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय के आचार्य, छात्र तथा तीर्थ पर पधारे हुए श्रद्धालु भक्तों ने योगाभ्यास किया। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि संसार में जितने में ज्ञान है, उनमें आत्मज्ञान श्रेष्ठ है। आत्मज्ञान की प्राप्ति योग से होती है। योग जीवन में ऊर्जा का संचार करता है। योग का अर्थ है जीवन ऊर्जा जीवन शक्ति। योग प्रशिक्षक कृष्णपाल शास्त्री ने योगाभ्यास कराया।
श्रीराम कॉलेज में पतंजलि योगपीठ के योगी सुनील शर्मा ने योग कराए। मुख्य अतिथि संस्था चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, डॉ. साक्षी शर्मा, प्राचार्य डॉ. प्रेरणा मित्तल रहे। भारतीय योग संस्थान का शिविर डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित हुआ।
भोपा रोड स्थित एसडी कालेज ऑफ फार्मेसी एंड वोकेशनल स्टडीज में निदेशक डॉ. अरविन्द कुमार ने योग का महत्व बताया। एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियर में भी आयोजिन हुआ। एमजी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य मोनिका गर्ग ने योग का महत्व बताया।
एसवीएम योग एवं हेल्थ एंड साइंस में प्राचार्या रावी जैन ने योग का महत्व बताया गया। श्रीकृष्णा इंस्टीट्यट ऑफ वोकेशन सेंटर, आर्य इंटरनेशनल एकेडमी एटूजेड रोड के प्रबंधक सुघोर्ष आर्य ने योग का महत्व बताया। ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज की प्राचार्या संगीता चौधरी ने योग के विषय में जानकारी दी। पीआर पब्लिक स्कूल में योग दिवस मनाया गया। न्यू होरिजन पब्लिक स्कूल, स्टेपिंग स्टोंस में योग दिवस मनाया गया।
यह भी पढ़ें : Meerut Accident: दो कारों की भीषण भिड़ंत, रोड पर मची चीख-पुकार, 12 से ज्यादा लोग घायल
मेधावियों को किया गया सम्मानित
सिखेड़ा के वेदांता पब्लिक स्कूल सिखेड़ा में शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रधान अनूप सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। भाषण और निबन्ध प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक सुशील सिंह आर्य मौजूद रहे।
योग से रोग दूर भगाने के गुर बताए
बुढ़ाना डीएवी पब्लिक स्कूल में उपजिलाधिकारी अरुण कुमार व पूर्व विधायक उमेश मलिक ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योगाचार्य डॉ चंद्रपाल ने सभी को योग कराया। तहसीलदार सतीश चंद बघेल, इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव, संघ नेता प्रेमचंद्र, भाजपा नेता विनीत कात्यान, राजेश संगल, स्कूल के पूर्व प्रबंधक अरविंद कुमार, प्रधानाचार्या रेखा त्यागी आदि मौजूद रहे।
डीएवी डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने योग का महत्व बताया। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर-छाजपुर में योग दिवस पर विद्यार्थियों ने योग किया। जिला मुख्यालय पर बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से छात्रा ईशा कुमारी को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
योग स्वस्थ जीवन का आधार है
मंसूरपुर शुगर मिल परिसर में योग दिवस का शुभारंभ मिल के जीएम गन्ना बलधारी सिंह और संगीता सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। फैक्ट्री मैनेजर रविंद्र कुमार शर्मा और योग शिक्षिका गोरी अग्रवाल ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है।