{"_id":"635f9ff27d78c008d6446e61","slug":"muzaffarnagar-students-of-ccsu-sat-on-hunger-strike-after-failing-in-drawing","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: ड्राइंग में फेल हुए तो भूख हड़ताल पर बैठ गए सीसीएसयू के छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: ड्राइंग में फेल हुए तो भूख हड़ताल पर बैठ गए सीसीएसयू के छात्र-छात्राएं
Mon, 31 Oct 2022 03:44 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 31 Oct 2022 03:44 PM IST
सार
सीसीएसयू ने करीब एक माह पहले बीए द्वितीय वर्ष के नतीजे घोषित किए थे। इनमें ड्राइंग में कई छात्र छात्राएं फेल हो गए। सोमवार को छात्र छात्राओं ने भूख हड़ताल का एलान करते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने ड्राइंग में फेल होने पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। भूख हड़ताल पर बैठ गए। छात्राओं ने कहा कि यूनिवर्सिटी में पहुंचकर भी नाराजगी जाहिर की जाएगी।
विज्ञापन
सीसीएसयू ने करीब एक माह पहले बीए द्वितीय वर्ष के नतीजे घोषित किए थे। स्वामी कल्याणदेव पीजी कॉलेज बरला के करीब 65 छात्र-छात्राएं ड्राइंग और अन्य विषय में अनुत्तीर्ण हो गए। छात्र अमित कुमार, पिंकी, निकिता, नैंसी और अंजलि ने बताया कि वह कई बार यूनिवर्सिटी जा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उनकी कॉपी की दोबारा जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar : कुपोषण पर वार कर अपराजिता बनेंगी बेटियां, कार्यक्रम में छात्राओं को दी सेहत की सलाह
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी स्तर से उन्हें कोई राहत नहीं मिली है। सोमवार को पहले छात्र-छात्राओं ने दिल्ली-दून हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे और इसके बाद कॉलेज के बाहर धरना प्रदर्शन किया। भूख हड़ताल पर बैठे छात्र-छात्राएं देर शाम वापस लौटे। उन्होंने कहा कि मंगलवार को यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन करेंगे।