फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Several injured after a cylinder blast in Factory

मुजफ्फरनगर: फैक्टरी में सिलेंडर फटने से हादसा, आधा दर्जन मजदूर झुलसे, कई की हालत गंभीर

Wed, 15 May 2019 11:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 15 May 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Several injured after a cylinder blast in Factory
अस्पताल में भर्ती किए गए फैक्टरी में झुलसे मरीज - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक फैक्टरी में सिलेंडर फटने से हुए हादसे में तकरीबन आधा दर्जन मजदूर झुलस गए। आनन फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां छह मजदूरों की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं झुलसे के परिजन घटना की सूचना पर फैक्टरी की तरफ दौड़ पड़े। 

विज्ञापन


थाना नई मंडी कोतवाली स्थित एक फैक्टरी में बुधवार सुबह अचानक सिलेंडर फटने से हादसा हो गया। फैक्टरी में काम कर रहे दस से भी ज्यादा मजदूर इस हादसे की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस हो गए। अन्य कर्मचारियों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली वहीं फैक्ट्री में राहत व बचाव कार्य जारी है। 
विज्ञापन


बताया गया कि झुलसे लोगों के परिजनों में हादसे की सूचना पर कोहराम मच गया। कई कर्मचारियों के परिजन फैक्टरी पहुंचे तो अन्य मेरठ रेफर किए गए घायलों का हाल जानने के लिए मेरठ पहुंचे हैं। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां फैक्टरी में कार्यरत एक कर्मचारी जितेंद्र ने बताया कि सुबह के समय सभी मजदूर काम कर रहे थे। सिलेंडर की वॉल खोलते हुए अचानक आग लग गई। इससे दस कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए हैं। उन्हें मेरठ रेफर किया गया है। 

घटना की सूचना पर एसएसपी सुधीर कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। फैक्टरी में हजारों की संख्या में सिलेंडर थे, यदि आग फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि फैक्टरी में हिंदुस्तान की बड़ी पेट्रोलियम कंपनी के नए गैस सिलेंडरों का निर्माण व उनकी रिपेयरिंग होता है। बुधवार को भी फैक्टरी में खाली सिलेंडरों की रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। आग किन कारणों से लगी यह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed