फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, Prison authorities did not allow Jignesh Mawni to meet the 2 april bawal accused

यूपी: 2 अप्रैल के आरोपियों से मिलने पहुंचे जिग्नेश मेवाणी को रोका, जेल प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

Fri, 28 Dec 2018 12:38 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 Dec 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, Prison authorities did not allow Jignesh Mawni to meet the 2 april bawal accused
जिग्नेश मेवाणी - फोटो : अमर उजाला

दो अप्रैल को आंदोलन के चलते जिले में हुए बवाल के मामले में जेल में बंद आरोपियों से मिलने के लिए गुरुवार सुबह गुजरात के बड़गांव से विधायक जिग्नेश मेवाणी जेल पहुंचे। जेल प्रशासन ने उन्हें इसकी अनुमति देने से इंकार कर दिया, जिसके चलते वे बैरंग लौट गए।

विज्ञापन

      
गुजरात प्रांत के बड़गांव से कांग्रेस के विधायक जिग्नेश मेवाणी गुरुवार सुबह अचानक जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां से उन्होंने पहले विश्व शांति मानव एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष आशु चौधरी व भीम आर्मी-2 के अमित शिवाजी से मुलाकात की। 
विज्ञापन


इसके बाद जिग्नेश मेवाणी सभी लोगों के साथ जिला कारागार पहुंचे और जेल अफसरों से मिलकर दो अप्रैल के बवाल में जेल में बंद उपकार बावरा, विकास मेडियन, अर्जुन व इरशाद चौधरी से मिलने की बात कही। बवाल के आरोपियों से मिलने के लिए जिग्नेश जैसे ही जिला कारागार के मुख्य गेट पर पहुंचे, जेल अफसरों ने उनकी मुलाकात कराने से इंकार कर दिया। आरोपियों से मुलाकात के लिए जेल अफसरों ने जिग्नेश को पहले डीएम राजीव शर्मा से अनुमति लेने की बात कही, जिस पर वे काफी देर तक जेल गेट पर ही खड़े रहे। काफी देर तक भी जेल में जाने की अनुमति नहीं मिलने पर जिग्नेश बैरंग ही लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मीडिया से वार्ता करने से भी इंकार करते हुए इतना ही कहा कि वे जेल में बंद कुछ लोगों से मिलने आए हैं और उनसे मिले बिना नहीं जाएंगे। जेल प्रशासन ने डीएम से अनुमति लेने को कहा है तो अब वे इसकी अनुमति लेने के लिए डीएम से मिलेंगे। इसके बाद जिग्नेश बैरंग ही लौट गए। मामले में जेल अफसरों का कहना है कि गुजरात विधायक यहां कुछ लोगों से मिलने पहुंचे थे, लेकिन मैनुअल का हवाला देते हुए उन्हें पहले डीएम से अनुमति पत्र लाने के लिए कहा गया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed