{"_id":"5ebae2b58ebc3e90a9391854","slug":"muzaffarnagar-police-has-case-registered-of-lockdown-violation-against-33-people-after-a-dispute-between-two-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस चौकी से ट्रैक्टर छुड़ा ले गई भीड़, 33 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस चौकी से ट्रैक्टर छुड़ा ले गई भीड़, 33 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ये है मामला
Tue, 12 May 2020 11:24 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 12 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के सामने ट्रैक्टर ले जाती भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल में ज्ञानामाजरा रोड़ान में खेत में मिट्टी की ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने पर हुए विवाद में फैली अफवाह ने तूल पकड़ लिया। सोमवार रात को आरोपी पक्ष की महिलाओं और युवाओं ने दूसरे पक्ष के घरों पर धावा बोल दिया। पुलिस के साथ भीड़ ने बदसलूकी की। बिरालसी चौकी से एक पक्ष के लोग पुलिस की मौजूदगी में जबरन दोनों ट्रैक्टर छुड़ा ले गए। मामला दो बिरादरी से जुड़ा होने के कारण सोमवार रात को गांव में पुलिस बल तैनात किया गया। मंगलवार को थाने में दोनों पक्षों का सुलहनामा हो गया। पुलिस ने 33 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
ज्ञानामाजरा रोड़ान में अमरपाल के खेत में दूसरे पक्ष के लोग मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली निकाल रहे थे। उन्होंने विरोध किया, दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर सोमवार देर रात पुलिस मौके से दोनों ट्रैक्टरों को ले आई। इसी बीच आरोपी पक्ष के घर पर अफवाह फैल गई कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके लड़के को मारपीट कर अधमरा कर पुलिस को सौंप दिया। आनन-फानन में सैकड़ों महिलाएं और युवाओं ने अमरपाल और चेतन आदि के घरों पर रात में धावा बोल दिया। संघर्ष में कई बेगुनाह लोगों को चोटें आई। सीओ सदर कुलदीप कुमार, एसओ सूबे सिंह और प्रधान कंवरपाल मौके पर पहुंचे। भीड़ के सामने पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुलिस के साथ झड़प और जमकर फजीहत हुई। घंटों हंगामे के बाद रात को पुलिस दोनों पक्षों के तीन- तीन लोगों को बातचीत के लिए थाने लेकर आई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दुस्साहस: पुलिस पर हमले की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने भागकर बचाई जान, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
उधर, गांव में हंगामे के दौरान चौकी से हमलावर पुलिस के कब्जे से दोनों ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए। एसओ ने पुलिस की फजीहत होने से इंकार करते बताया कि दोनों पक्षों में सुलहनामा हो गया है। दरोगा संदीप कुमार की तरफ से एक तरफ के संदीप आदि 24 और दूसरे पक्ष के अमरपाल समेत नौ लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/