मुजफ्फरनगर: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, चार दिन पहले हुई थी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार सुबह बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबिक उसका भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार चरथावल थानाक्षेत्र में ज्ञानमाजरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा उसका भाई घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार अकबरगढ़ निवासी गौरव और उसका भाई सन्नी बाइक से किसी काम के लिए निकले थे। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मृत के शव को मोर्चरी भेज दिया।
घायल युवक को अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार मृतक गौरव की चार दिन पूर्व की शादी हुई थी। वहीं हादसे के बाद परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है।
कुट्टी मशीन में उतरे करंट से हुई किसान की मौत
उधर, भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी एक किसान की चारा काटते समय मशीन में करंट उतरने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि मोरना ग्राम निवासी सोमपाल (45) रविवार सुबह बिजली से चलने वाली मशीन में पशुओं के लिए चारा काट रहा था। इसी दौरान अचानक वह मशीन में उतरे करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।