फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   muzaffarnagar news, dabangs occupied the school and locked it, children start studying at the gate

मुजफ्फरनगर: दबंगों ने स्कूल पर कब्जा कर लगाया ताला, बच्चों ने गेट पर ही जमाई पाठशाला

Wed, 09 Oct 2019 02:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 09 Oct 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
muzaffarnagar news, dabangs occupied the school and locked it, children start studying at the gate
गेट पर पढ़ाई करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
मुज़फ्फरनगर में जानसठ क्षेत्र में तीन दिवसीय छुट्टी का फायदा उठाकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय की भूमि पर कब्जा कर लिया। बुधवार को शिक्षक और बच्चे स्कूल पहुंचे लेकिन यहां  ताला लगा देखकर बच्चों ने गेट के बाहर ही बैठकर पढ़ना शुरू कर दिया। आरोप है अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


जानसठ कस्बे के खतौली तिराहे पर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय जानसठ देहात की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा तीन दिन की छुट्टी का फायदा उठाते हुए बाउंड्री करके कांटे वाले तार लगाकर मेन गेट पर ताला कर कब्जा कर लिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह स्कूल अध्यापकों व बच्चों के स्कूल आने पर दरवाजे पर ताला लटका देखा तो स्कूल की अध्यापिकाओं ने उच्च अधिकारियों को इसकी शिकायत की और बच्चों को मेन गेट पर ही क्लास लगाकर पढ़ाना शुरू कर दिया। 

स्कूल की अध्यापिका सुनीता ने बताया कि यह स्कूल वर्ष 1921 से इस भूमि पर चलता आ रहा है। 5 अक्टूबर को स्कूल बंद होने के बाद कुछ लोगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया है। अध्यापिका ने बताया कि पुलिस भी उन्हें स्कूल के गेट पर बच्चों को पढ़ाने पर धमका रही है, कह रही है कि गेट से उठकर दूसरे रास्ते से स्कूल में जाकर बैठो।

हाईकोर्ट के आदेश पर दोनों पक्षों को सुनकर सीमाबंदी के आदेश दिए हुए थे। उसके बाद ही राजस्व टीम ने जमीन पर निशानदेही कराई गई थी। दोनों पक्ष कोर्ट जाने के लिए स्वतंत्र हैं। कोर्ट के जो आदेश होंगे, उसका पालन कराया जाएगा। - इंद्राकांत द्विवेदी, एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed