फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: mother of five children wants to love marriage her boyfriend

प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी पांच बच्चों की मां, थाने में जमकर हंगामा

Fri, 11 Jan 2019 09:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Jan 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: mother of five children wants to love marriage her boyfriend
लव मैरिज

यूपी में मुजफ्फरनगर शहर निवासी पांच बच्चों की मां खुद से आधी उम्र के प्रेमी संग गुरुवार को फरार हो गई। प्रेमी के पिता ने महिला के देवर पर हत्या के इरादे से अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी तो पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों को मंगलौर से थाने लाया गया, जहां महिला प्रेमी संग ही रहने की जिद पर अड़ गई। इसे लेकर महिला के पति ने उसे साथ रखने से इंकार कर दिया तो प्रेमी के परिजन भी सकते में आ गए। 

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच बच्चों की मां का मोहल्ले के ही खुद से आधी उम्र के युवक संग प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार सुबह दोनों घर से फरार हो गए। इस पर युवक के पिता ने महिला के देवर पर बेटे का अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दे दी, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो उनके उत्तराखंड के मंगलौर में होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने किसी तरह दोनों को वापस बुलाया।

विज्ञापन

इसके बाद शुक्रवार सुबह दोनों थाने जा पहुंचे। पुलिस ने उनके परिजनों को भी बुला लिया। थाने में दोनों से पूछताछ हुई तो महिला ने पति व बच्चों को छोड़ प्रेमी संग रहने की बात कही। परिजनों ने दबाव बनाया तो महिला प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ गई। इस पर पति ने भी उसे साथ रखने से इंकार कर दिया तो प्रेमी के परिजन भी सकते में आ गए।

उन्होंने महिला को घर में रखने से इंकार किया तो प्रेमी ने चुप्पी साध ली। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच थाना परिसर में ही समझौते की कवायद चल रही थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed