फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Miscreants beat up laborers who went out for work, elderly died

मुजफ्फरनगर: काम के लिए निकले मजदूरों से बदमाशों ने मारपीट, बुजुर्ग की मौत, युवक लापता  

Wed, 09 Mar 2022 04:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 09 Mar 2022 04:02 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में बदमाशों द्वारा तीन मजदूरों को रास्ते में घेरकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मजदूरों की पिटाई से एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि दो युवकों ने भागकर जान बचाई। वहीं एक युवक अभी लापता बताया गया है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Miscreants beat up laborers who went out for work, elderly died
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बदमाशों द्वारा मजदूरों से मारपीट का मामला सामने आया है। बदमाशों की पिटाई में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथियों ने भागकर जान बचाई। वहीं एक युवक के लापता होने की बात कही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक के परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना नई मंडी क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी में रहने वाला बुजुर्ग बनारसी अपने बेटे विकास व दो अन्य युवकों अरुण व शंकर के साथ बुढ़ाना मोड़ पर मजदूरी के लिए गया था। वहां बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। 
विज्ञापन


मजदूरों की पिटाई से बुजुर्ग बनारसी की मौत हो गई। वहीं दो युवक मौके से भाग कर घर पहुंचे। एक युवक अरुण अभी लापता है। मृतक के परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पर पहुंचकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात अतुल सक्सेना ने जांच कर  कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है यह मामला सामान चोरी करने से जुड़ा होना प्रतीत हो रहा है जांच करने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed