यूपी: मनोरोगी किशोरी से दुष्कर्म, दो समुदाय से जुड़ा है मामला, तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में मुजफ्फरनगर शहर से सटे गांव में शनिवार शाम युवक ने मनोरोगी किशोरी को बहाने से अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पीड़िता को घर के बाहर निकालकर फरार हो गया। बदहवास किशोरी को देख परिजनों ने उससे पूछताछ की तो घटना का पता चला। आरोपी दूसरे समुदाय से होने के कारण गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी पर भी जमकर हंगामा किया। पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के शहर से सटे एक गांव निवासी मनोरोगी किशोरी शनिवार शाम करीब पांच बजे घर के बाहर बैठी थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का दूसरे समुदाय का युवक किशोरी को बहाने से बरगलाकर अपने घर ले गया। वहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और वारदात को अंजाम देकर पीड़िता को अपने घर से बाहर निकालकर फरार हो गया। बदहवासी की हालत में किशोरी घर पहुंची तो उसकी हालत देख परिजनों ने उससे पूछताछ की, जिस पर उसने इशारों में अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आरोपी दूसरे समुदाय से होने के कारण गांव में सांप्रदायिक तनाव की भी स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में परिजन व ग्रामीण क्षेत्रीय पुलिस चौकी पर पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। स्थिति को भांपकर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने गांव में पुलिस बल तैनात करते हुए आरोपी को भी ताबड़तोड़ दबिश देते हुए धर दबोचा। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। अभी तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने पर उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
रिश्तेदार पर लगाया छेड़छाड़ व बदसलूकी का आरोप
मुजफ्फरनगर में कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने अपने निकट रिश्तेदार पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने व विरोध पर बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी शुक्रवार देर रात पति की गैर मौजूदगी में कमरे में घुसा और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/