यूपी: युवतियों को बंधक बनाकर दुष्कर्म, वीडियो क्लिप बनाई, दंपती गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में शहर की दो युवतियों को घर में बंधक बनाकर उनसे दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बनाने व उसके आधार पर ब्लैकमेल कर उनसे अनैतिक काम कराने के आरोप में नई मंडी कोतवाली पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
तितावी क्षेत्र की युवती ने नई मंडी थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपनी शहर निवासी सहेली के साथ करीब चार माह पूर्व किसी काम से शांतिनगर गई थी। पीड़िता ने बताया कि उन्हें विश्वकर्मा चौक के पास रीटा लोहान नामक महिला मिली, जो उन्हें अपने शांतिनगर स्थित घर ले गई। वहां रीटा लोहान के पति संजीव लोहान निवासी रुड़की ने दोनों युवतियों को डरा-धमकाकर उनके साथ दुष्कर्म किया, जिसकी रीटा लोहान ने मोबाइल से वीडियो क्लिप बनाई।
आरोप है कि इसके बाद दंपती ने दोनों सहेलियों को बंधक बनाकर उन्हें उक्त अश्लील क्लिप के माध्यम से ब्लैकमेल करते हुए दोनों से जबरन अनैतिक काम कराना शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती थी। दंपती ने 21 अप्रैल को भी दोनों सहेलियों को जबरन घर बुलाया, जहां उनके साथ वहां मौजूद कई लोगों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी गईं।
किसी तरह दोनों ने वहां से छूटकर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। नई मंडी कोतवाली इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पीड़िताओं की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिसकर्मी के नाम से दी जाती थी धमकियां
शहर केशांतिनगर निवासी दंपती के चंगुल में फंसी दोनों पीड़ित युवतियों ने बताया कि अनैतिक काम करने से इंकार किए जाने पर जहां उनके साथ मारपीट की जाती थी, वहीं एक पुलिसकर्मी से उन्हें मोबाइल पर लगातार धमकियां भी दिलाई जाती थीं। इसके चलते दोनों सहेलियां लगातार खौफ में रहीं और दंपती के चंगुल में फंसी रहीं।
दोनों पीड़िताओं ने उक्त पुलिसकर्मी का मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया, जिसके संबंध में पुलिस जांच कर रही है। हालांकि इंस्पेक्टर संतोश कुमार सिंह का कहना है कि जो नंबर पीड़िताओं ने दिया है, वह किसी पुलिसकर्मी का नहीं है। हो सकता है दंपती उन्हें डराने के लिए अपने किसी साथी से ही पुलिसकर्मी बनकर बात करा रहे हैं। इस संबंध में जांच की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/