{"_id":"5c190f6abdec225729082a94","slug":"muzaffarnagar-jeth-misbehaved-on-woman-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जेठ ने नवविवाहिता से किया दुष्कर्म, पति ने दहेज में मांगी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जेठ ने नवविवाहिता से किया दुष्कर्म, पति ने दहेज में मांगी कार
Tue, 18 Dec 2018 08:47 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 18 Dec 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
दहेज में कार नहीं मिलने पर एक नवविवाहिता ने जेठ पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला यूपी के मुजफ्फरनगर शहर का है।
विज्ञापन
शाहपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका निकाह विगत चार नवंबर को शाहपुर के ही मोहल्ला निवासी युवक से हुआ था।
विज्ञापन
आरोप है कि शादी में कार नहीं मिलने को लेकर ससुराल पक्ष ने शादी के बाद से ही उसका उत्पीड़न करने लगे। 14 दिसंबर को पति की गैर मौजूदगी में जेठ नवविवाहिता के कमरे में घुस गया और तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। अगले दिन शौहर के घर लौटने पर नवविवाहिता ने उसे घटना की जानकारी दी, जिस पर पति के साथ ही ससुराल पक्ष ने भी कार नहीं मिलने तक ऐसे ही होने की धमकी दी। किसी तरह पीड़िता ने फोन कर मायके पक्ष को घटना से अवगत कराया। जिसके बाद परिजनों ने ससुराल पहुंचकर नवविवाहिता को बंधनमुक्त कराया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/