फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: IPL cricketer Shivam Singhs father WhatsApp hacked and asked for money

Muzaffarnagar: IPL में चयनित क्रिकेटर शिवम सिंह के पिता का व्हाट्सएप हैक कर मांगे रुपये, थाने में की शिकायत

Tue, 27 Dec 2022 11:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 27 Dec 2022 11:26 AM IST
सार

आईपीएल की पंजाब किंग्स टीम में चयनित क्रिकेट खिलाडी शिवम सिंह के पिता का व्हाट्सएप हैक कर रिश्तेदारों से रुपये मांगने का मामला सामने आया है। क्रिकेटर के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: IPL cricketer Shivam Singhs father WhatsApp hacked and asked for money
क्रिकेटर शिवम अपने माता पिता के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रतनपुरी क्षेत्र के गांव सठेड़ी निवासी आईपीएल की पंजाब किंग्स टीम में चयनित क्रिकेट खिलाडी शिवम सिंह के पिता सुभाष सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह की व्हाट्सऐप को हैक करके अनजान व्यक्ति ने रिश्तेदारों से व्हाट्सएप पर मैसेज करके रुपयों की मांग की। इस सम्बंध में क्रिकेट खिलाड़ी शिवम सिंह ने पिता सुभाष सिंह ने बताया कि सोमवार से उसकी व्हाट्सऐप आईडी किसी साइबर अपराधी द्वारा हैक कर ली गई। जिसके बाद उक्त धोखेबाज ने फोन नंबर 8486536876 पर सुभाष सिंह का फोटो लगाकर रिश्तेदारों से रुपये मांगने शुरू कर दिए।

विज्ञापन


सुभाष के मित्र भंगेला निवासी हरवीर सिंह के पास भी उक्त धोखेबाज का मैसेज पहुंचा। जिस पर उसने लिखा कि सुभाष सिंह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती है। उन्हें तुरंत 15 हजार रुपयों की आवश्यकता है। इस पर जब हरवीर सिंह ने सुभाष सिंह से फोन पर बात की, तब उन्हें पता चला कि सुभाष तो अपने घर पर ही मौजूद है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण हादसे में अधिशासी अधिकारी समेत तीन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गांववालों के अतिरिक्त अन्य रिश्तेदारों के फोन भी आना शुरू हो गए। उनके पास भी इसी प्रकार के मैसेज आये। गांव के ही सुनील ठाकुर, विनोद कुमार, मुन्नू, सीता, शिवम,  आदि के पास भी इस प्रकार मैसेज आए।

परेशान होकर सुभाष ने अपना फोन बंद कर लिया। परेशान सुभाष ने मामले की ऑनलाइन शिकायत सायबर सेल में भी की। सुभाष सिंह का कहना है कि उसकी फोन बुक में मौजूद सभी नम्बर उक्त धोखेबाज के पास मौजूद है। जिन पर वह लगातार मेसेज भेजकर रुपये की मांग कर रहा है।

इसके अतिरिक्त पीड़ित सुभाष सिंह ने मामले की लिखित शिकायत रतनपुरी थाने में दी है। जिस पर पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed